NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड खत्म होने की कगार पर? करण जौहर ने दिया ये जवाब
    अगली खबर
    बॉलीवुड खत्म होने की कगार पर? करण जौहर ने दिया ये जवाब
    बॉलीवुड के बुरे दौर पर बोले करण जौहर

    बॉलीवुड खत्म होने की कगार पर? करण जौहर ने दिया ये जवाब

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 08, 2023
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी के बाद से बॉलीवुड दर्शकों के लिए जूझ रहा था। कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन वो दर्शकों को सिनेमाघरों में नहीं खींच पाईं। इसके बजाय लोगों ने इन फिल्मों का OTT पर आने का इंतजार करना पसंद किया।

    इससे उलट, दक्षिण भारत में सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही थीं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि बॉलीवुड का दौर खत्म हो गया है।

    फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस पर बात की है।

    खबर

    करण ने दी प्रतिक्रिया

    इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में करण ने बॉलीवुड के बुरे दौर पर बात की। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड की तुलना पर भी बात की।

    करण बोले कि बॉलीवुड ने पहले भी कुछ खराब साल देखे थे। पिछले कुछ साल भी ठीक नहीं रहे। इसका यह मलतब नहीं है कि बॉलीवुड का बहिष्कार करो, बॉलीवुड खत्म हो गया है या साउथ ने बॉलीवुड को खत्म कर दिया है।

    उनके मन में बॉलीवुड के कहानीकारों के लिए काफी सम्मान है।

    बयान

    दक्षिण भारतीय फिल्म जगत पर यह बोले करण 

    करण ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता पर भी बात की।

    उन्होंने कहा, "दक्षिण भारतीय सिनेमा अच्छा है। पहली बात हमें यह समझनी चाहिए कि वहां 4 सिनेमा जगत हैं, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड। वे अपने अपने तरीके से अपने दर्शकों का जरूरतों का ख्याल रखते हैं। उनमें बहुत दृढ़ता है, इसलिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।

    इससे पहले एक इंटरव्यू में करण ने इन दावों पर बात करते हुए इन्हें बेहूदा और बकवास बताया था।

    उदाहरण

    बॉलीवुड की सफल फिल्मों का दिया उदाहरण

    करण ने इस साल की सफल फिल्मों का उदाहरण दिया।

    उन्होंने आगे कहा, "गदर 2 ने सबके होश उड़ा दिए हैं। यह फिल्म 2001 में बहुत सफल हुई थी और अब 2023 में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'पठान', 'OMG 2' सबने अच्छा प्रदर्शन किया है। हिंदी सिनेमा लगातार विकास कर रहा है। हर इंडस्ट्री दर्शकों को कुछ नया और हटकर देना चाहती है। भविष्य में इससे भी अच्छी फिल्में आएंगी और हम हर साल ये लहर देखेंगे।"

    फिल्में 

    इन फिल्मों से लौटी बॉलीवुड की रौनक

    कोरोना के दौरान बंद हुए सिनेमाघरों को पटरी पर आने में लंबा वक्त लगा।

    पिछले साल आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप हो गई। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' चर्चित होने के बावजूद मुनाफा कमाने के लिए संघर्ष करती दिखी।

    इस साल आई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बाद सिनेमाघरों की रौनक वापस आई है। इसके कई शो हाउसफुल रहे। इसके बाद 'गदर 2' और अब 'जवान' को भी बड़ी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: विधु विनोद चोपड़ा की ये हैं सबसे कमाऊ फिल्में, एक बनी 700 करोड़ी विधु विनोद चोपड़ा
    शिक्षक दिवस: फिल्मी दुनिया में आने से पहले स्कूल में पढ़ाते थे ये मशहूर सितारे अक्षय कुमार
    अलाया एफ ने की नेपोटिज्म पर बात, बोलीं- स्टार किड होने से नहीं मिलती फिल्में अलाया एफ
    'मेड इन हेवन 2' विवाद से कांपने लगी थी निर्देशक की आवाज, क्या था मामला? अनुराग कश्यप

    करण जौहर

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी...' ने पार किया 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिर जमेगी जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' लाने की तैयारी वरुण धवन
    करण जौहर अब लाएंगे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2', सितारों से कर चुके बातचीत रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025