Loading...
करण जौहर ने देख ली रणबीर कपूर की 'रामायण'? इस पोस्ट से लगाए जा रहे कयास
क्या करण जौहर ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ

करण जौहर ने देख ली रणबीर कपूर की 'रामायण'? इस पोस्ट से लगाए जा रहे कयास

Nov 02, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स में इसकी स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके बाद विदेशी समीक्षकों के रिव्यू सामने आए। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। अब ऐसा लग रहा है कि करण जौहर ने भी फिल्म देख ली है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा किया है, जिसे 'रामायण' से जोड़कर देखा जा रहा है।

बात

करण ने किया ये पोस्ट

करण ने लिखा, 'दिमाग एकदम चकरा गया है और कुछ नहीं कहूंगा, बस इतना कहूंगा कि यह बहुत ही शानदार और बेहद खुशियों भरी दिवाली होने वाली है।'

हालांकि, करण ने इस पोस्ट में फिल्म 'रामायण' का नाम नहीं लिखा है। ऐसे में फैंस सिर्फ कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने 'रामायण' की तारीफ की है।

फिल्म देखने वालों ने रणबीर और यश के अभिनय के साथ-साथ नितेश के निर्देशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

स्टार कास्ट

ये है 'रामायण' की स्टार कास्ट

'रामायण' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से तगड़ी कमाई कर ली है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी, माता सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म में रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT