करण जौहर को है भारतीय होने पर गर्व, निर्देशक ने गिनाईं देश की परंपराओं की खूबियां
क्या है खबर?
हिंदी सिनेमा को शानदार फिल्में देकर बेहतरीन निर्माता-निर्देशकों में करण जौहर ने अपना स्थान बनाया है।
वह अपनी फिल्मों के साथ ही हर मुद्दे पर राय रखने के लिए भी पहचान जाते हैं। मुद्दा फिल्मों का हो या देश का करण बेबाक होकर बयान देते हैं।
हाल ही में एक बार फिर निर्देशक ने भारत की परंपराओं का बखान किया और कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है।
चलिए जानते हैं क्या-क्या बोले करण।
गर्व
भारतीय होने पर करण को गर्व
ग्लोबाल्स्पा मैगेजीन को दिए एक इंटरव्यू में करण ने कहा कि वह देश की परंपराओं में दृढ़ विश्वास रखते हैं और उन्हें भारतीय कहलाने पर भी गर्व है।
उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय होने पर गर्व है। मैं नहीं बता सकता कि मैं इस विशाल और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भूमि पर पैदा होकर कितना गौरवान्वित हूं। हम भारत पर एक लाख कहानियां बता सकते हैं, लेकिन वह भी इसका बखान करने के लिए पर्याप्त नहीं होंगी।"
समृद्ध
बेहद समृद्ध हैं हमारे देश की परंपराएं
करण के अनुसार हमारे देश की परंपराएं बहुत समृद्ध हैं।
उन्होंने कहा, "मैं अपने देश की परंपराओं में भी बहुत विश्वास रखता हूं। हम सभी आज के समय के आधुनिक समाज को विकसित कर रहे हैं। हम सब समय के साथ चल रहे हैं, लेकिन हमारी परवरिश के कुछ पहलू हैं जो हमारे समृद्ध देश की परंपरा में हैं। माता -पिता, बड़ों और पूर्वजों का सम्मान करना, बच्चों को शिष्टाचार सिखाना और मेहमानों की इज्जत करना हमारे खून में है।"
विदेशों
विदेश तक पहुंच रही भारतीय संस्कृति
करण ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इन पहलुओं में से कुछ सच में और पारंपरिक रूप से सिर्फ और सिर्फ भारतीयों में हैं। मुझे गर्व है कि हम जहां भी जाते हैं अपनी इन परंपराओं को ले जाते हैं। हम अपने देश द्वारा दी गई भावनाओं को सभी जगह साथ में लेकर जाते हैं।"
उनके अनुसार हमारे देश के अनुष्ठान विदेश तक पहुंच रहे हैं। पश्चिमी देश भी हमारे कपड़े और अनुष्ठानों को अपना रहे हैं।
फिल्मों
सिनेमाघरों में दस्तक देंगी करण की ये फिल्में
करण फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। निर्देशक ने अपने 52वें जन्मदिन पर एक फिल्म का ऐलान किया, जिसका वह निर्देशन करते नजर आएंगे।
इसके साथ ही करण ने बीते दिन अपने निर्माण में बनने जा रही फिल्म 'धड़क 2' की घोषणा की है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगे।
इतना ही नहीं 31 मई को जाह्नवी कपूर और राजुकमार राव अभिनीत फिल्म 'मिस्ट एंड मिसेज माही' रिलीज होगी। इसका निर्माण भी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।