LOADING...
करण जौहर की नई पारी, मलायालम सिनेमा के साथ मिलकर किया फिल्म 'ओडियन' का ऐलान
करण जौहर ने मलयालम सिनेमा में उठाया बड़ा कदम

करण जौहर की नई पारी, मलायालम सिनेमा के साथ मिलकर किया फिल्म 'ओडियन' का ऐलान

Jun 16, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन अब मलयालम सिनेमा में अपना विस्तार कर रही है। फिल्म निर्माता ने इस सहयोग की एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है, जिसके तहत फिल्म 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' का ऐलान किया गया है। इसका निर्माण उन्होंने पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और फिल्म निर्माता राहुल सदाशिवन के साथ मिलकर किया है। यह एक मलयाली फंतासी थ्रिलर फिल्म है, जो केरल की 19वीं सदी की लोककथाओं और रूप बदलने वाले 'ओडियन' कबीले पर आधारित होगी।

ऐलान

करण ने 'ओडियन' को मलयालम सिनेमा में अपनी डेब्यू फिल्म बताया

फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया और लिखा, 'धर्मा मूवीज में हम मलयालम सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम उठा रहे हैं। हमें बेहद गर्व हो रहा है कि हम अपनी फिल्म 'ओडियन' की घोषणा कर रहे हैं, जिसका निर्देशन बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक ने किया है।' निर्देशन की कमान राहुल ने संभाली है और उसे उनका सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। फिल्म में मुख्य किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वारियर निभाते दिखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement