LOADING...
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर करण जौहर का बड़ा दांव, 250 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
करण जौहर ने 'रामायण' निर्माताओं के साथ किया बड़ा सौदा

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर करण जौहर का बड़ा दांव, 250 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

Jul 07, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन एक बड़े सौदे को लेकर चर्चा में है। यह सौदा नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' से जुड़ा है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य किरदार में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के सह-निर्माता नमित मल्हाेत्रा की DNGE और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर धर्मा प्रोडक्शन के साथ साझेदारी की है, जो 'रामायण' को पूरे भारत में वितरित करेगी। 2 भागों वाली इस पौराणिक महाकाव्य का बजट 4,000 करोड़ रुपये है।

सौदा

250 करोड़ रुपये में तय किया गया सौदा

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'रामायण' निर्माता ने सौदा करने से पहले संभावित वितरकों को फिल्म का 30 मिनट का एडिटेड वर्जन दिखाया था। खबरों के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शन के साथ निर्माताओं की बातचीत करीब 500 करोड़ रुपये के वितरण मूल्य से शुरू हुई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने 250 करोड़ रुपये की अंतिम राशि पर सहमति जता दी। इस तरह धर्मा प्रोडक्शन के पास 'रामायण' के भारत में एकमात्र वितरण का अधिकार आ गया।

फिल्म

दिवाली पर सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

रणबीर अभिनीत 'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों का रुख करेगा। निर्माताओं ने फिल्म से उनका पहला लुक वीडियो आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है, जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुईं। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य किरदार में हैं। उन्हें 'माता सीता' के किरदार में देखा जाएगा। यश ने 'रावण' का किरदार निभाया है, जबकि सनी देओल को 'हनुमान' के किरदार में और रवि दुबे को 'लक्ष्मण' के किरदार में देखा जाएगा।

Advertisement