Loading...
'गदाधारी भीम' से तहलका मचाने की तैयारी, करण जौहर और अभिषेक वर्मन लगाएंगे बड़ा दांव
करण जौहर की नई फिल्म पर आया अपडेट

'गदाधारी भीम' से तहलका मचाने की तैयारी, करण जौहर और अभिषेक वर्मन लगाएंगे बड़ा दांव

Oct 05, 2026
01:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा में 'जय संतोषी मां' और 'महाअवतार नरसिम्हा' समेत कई पौराणिक फिल्में बनी हैं। जल्द ही दर्शकों को रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने का मौका मिलेगा, जो दिवाली, 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है। इस बीच, खबर है कि फिल्म निर्माता करण जौहर और निर्देशक अभिषेक वर्मन एक महत्वाकांक्षी परियोजना 'गदाधारी भीम' के लिए साथ आ रहे हैं। यह भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक सुपरहीरो की कहानी बताई जा रही है, जिसे लिखा भी वर्मन ने है।

परियोजना

भव्य पैमाने पर फिल्म को बनाने की चल रही तैयारी

खबरों के अनुसार, 'गदाधारी भीम' को एक अनूठी सुपरहीरो फिल्म के रूप में परिकल्पित किया जा रहा है, जो भारतीय पौराणिक कथा के तत्वों को सुपरहीरो फिल्मों से जुड़ी भव्यता के साथ जाेड़ने का काम करेगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और इसके लिए बड़े बजट की उम्मीद है।

इस परियोजना के जरिए निर्माता दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।

कास्ट

कास्टिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

यह भी बताया जा रहा है कि 'गदाधारी भीम' की स्क्रिप्ट पर अंतिम मुहर लग चुकी है। टीम अब इसके लिए कास्टिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही है।

हालांकि, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वर्मन की बात करें, तो उन्होंने आलिया भट्‌ट और अर्जुन कपूर अभिनीत '2 स्टेट्स' और वरुण धवन व आलिया अभिनीत 'कलंक' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

ADVERTISEMENT