LOADING...
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में कौन होगा अगला मेहमान? हो गया खुलासा
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में कौन होगा अगला मेहमान?

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में कौन होगा अगला मेहमान? हो गया खुलासा

Jun 25, 2026
12:31 pm

क्या है खबर?

समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसका पहला एपिसोड पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर प्रसारित हुआ था, जिसमें आलिया भट्‌ट और शरवरी नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियां अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने आई थीं, जो 3 जुलाई को रिलीज होगी। फैंस जानने के लिए उत्साहित हैं कि शो का अगला मेहमान कौन होगा? निर्माताओं ने पूरी लाइनअप तो गुप्त रखी है, लेकिन अगले 2 मेहमानों का खुलासा हो गया है।

दावा

तन्मय भट्‌ट के साथ शामिल हो सकता है ये गायक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गायक करण औजला को समय के साथ गले लगते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य पोस्ट में तन्मय भट्‌ट का नाम दिखा है। यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले एपिसोड में यह दोनों शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि दोनों की माैजूदगी वाला एपिसोड यह दूसरा एपिसोड होगा। अटकलें यह भी हैं कि दोनों बाद के एपिसोड में दिख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अन्य पोस्ट

Advertisement