NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंजाबी गायक करण औजला पर फेंका गया जूता, गुस्साए गायक बोले- मंच पर आकर बात करो
    अगली खबर
    पंजाबी गायक करण औजला पर फेंका गया जूता, गुस्साए गायक बोले- मंच पर आकर बात करो
    पंजाबी गायक करण औजला पर हमला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanaujla)

    पंजाबी गायक करण औजला पर फेंका गया जूता, गुस्साए गायक बोले- मंच पर आकर बात करो

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 07, 2024
    02:31 pm

    क्या है खबर?

    विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' में 'तौबा तौबा' गाना गाकर मशहूर हुए गायक करण औजला एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

    वह इन दिनों अमेरिका में शोज कर रहे हैं। हाल ही में एक लाइव शो के दौरान उन पर हमला हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    यह मामला लंदन का है, जहां लाइव शो के दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने करण पर जूता फेंक दिया।

    गुस्सा

    "मैं इतना बुरा नहीं गा रहा कि आप जूता फेंककर मारो"

    जूता सीधा गायक के मुंह पर जाकर लगा। इस बीच गुस्से से लाल-पीले हुए गायक ने बीच में शो रोककर जूता फेंकने वाले को ढूंढना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा, "मैं इतना बुरा नहीं गा रहा है कि आप जूते फेंककर मारो। अगर कोई दिक्कत है तो सीधे मंच पर आकर मुझसे बात करो।"

    इसी बीच सुरक्षाकर्मी जूता फेंकने वाले को वहां से पकड़कर ले जाते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    Somebody threw a shoe at Karan Aujla during a concert in London. pic.twitter.com/OKszJWTZB9

    — Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 7, 2024

    गायक

    ये गायक भी हुए सरेआम हमले का शिकार

    करण से पहले भी कई गायक सरेआम हमले का शिकार हो चुके हैं। कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला किया गया था। उन पर बोतल फेंकी गई थी।

    उधर गायक गुरु रंधावा कनाडा में अलग-अलग जगहों पर अपने शो कर रहे थे। वैंकवूर में कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद उन पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था।

    मुंबई के चेंबूर में हो रहे एक कार्यक्रम में गायक सोनू निगम पर हमला किया गया।

    चर्चा

    पिछली बार कब चर्चा में आए थे करण?

    पिछले दिनों करण तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा की मदद की थी। सिंगर ने पैरा एथलीट का करीब 9 लाख रुपये का बैंक का कर्ज चुकाया था।

    इसके बाद तरुण को उनके घर का मालिकाना हक फिर मिल गया, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली।

    करण द्वारा कर्ज चुकाने की जानकारी खुद तरुण ने सोशल मीडिया पर दी थी। तरुण ने एक वीडियो साझा कर करण का धन्यवाद किया था।

    लोकप्रियता

    इस गाने ने करण को बनाया स्टार

    करण एक जाने-माने पंजाबी गायक और रैपर हैं। उन्हें 2018 में पहली बार गाने 'डोन्ट वरी' से सफलता मिली थी, जो UK एशियाई संगीत चार्ट में प्रवेश करने वाला उनका पहला गाना बना था।

    हालांकि, फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसने बॉलीवुड में भी करण को मशहूर कर दिया।

    करण की निजी जिंदगी पर बात करें तो उन्होंने पिछले साल मार्च में अपनी गर्लफ्रेंड पलक से शादी रचाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    लंदन

    इंग्लैंड: काम की बातें भूल जाता था व्यक्ति, याद रखने के लिए बनवाया 'टू डू लिस्ट' टैटू इंग्लैंड
    लंदन: ब्रिटिश गायक फ्रेडी मर्करी का पियानो होगा नीलाम, करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद  अजब-गजब खबरें
    वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में की तीसरी शादी हरीश साल्व
    350 साल बाद छत्रपति शिवाजी का 'वाघ नख' आएगा भारत, महाराष्ट्र सरकार की तैयारियां पूरी महाराष्ट्र

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' सेंसर बोर्ड में क्यों अटकी? अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर बताई सच्चाई कंगना रनौत
    दीपिका पादुकोण कब और कहां देंगी बच्चे को जन्म? जानिए कब तक छुट्टी पर रहेंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
    राजकुमार राव अब बनेंगे 'मालिक', नए पोस्टर के साथ बताया अपनी नई फिल्म का नाम राजकुमार राव
    'स्त्री 2' ने 16वें दिन बनाया ये नया रिकॉर्ड, 'एनिमल' और 'गदर 2' को दी मात राजकुमार राव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025