कनिका कपूर दूसरे पति गौतम हाथीरमानी से हुईं अलग, 4 साल बाद किया तलाक का ऐलान
क्या है खबर?
बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर ने अपने पति और व्यवसायी गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने साल 2022 में लंदन में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद कनिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
ऐलान
कनिका ने ऐसे किया पति से अलग होने का ऐलान
कनिका ने गौतम से अलग होने का कारण बताए बिना लिखा, "प्रिय दोस्तों और परिवार वालों, काफी सोच विचार के बाद, मेरे पति और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हमने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। आगे बढ़ते हुए, मैं आप सभी से हमारी निजता का सम्मान करने और थोड़ी समझदारी दिखाने की विनती करती हूं।"
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
💔 After 4 Years of Marriage, Kanika Kapoor and her 2nd husband Gautam Hathiramani Decide to Part Ways!
— RAKESH (@Rashii_01) November 4, 2026
In an emotional statement,she expressed gratitude for the time they shared and wished him well for the future, while requesting privacy and respect...
She also denied...Read… pic.twitter.com/HliOGmIn17
शादी
कनिका ने गौतम से की थी दूसरी शादी
कनिका ने पहले बताया था कि वह गौतम को लगभग 15 सालों से जानती थीं और उनके बीच रोमांटिक रिश्ता बनने से पहले वे अच्छे दोस्त थे।
उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने गौतम को 2 बार शादी के लिए कहा था- पहली बार 2014 में और फिर 2020 में।
आखिरकार अगस्त 2021 में गौतम ने उन्हें प्रपोज किया और फिर 2022 में उन्होंने शादी कर ली। बता दें यह कनिका की दूसरी शादी थी।