Loading...
राखी सावंत पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- अब मुंह बंद कराने का समय आ गया
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत

राखी सावंत पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- अब मुंह बंद कराने का समय आ गया

Sep 14, 2026
08:10 pm

क्या है खबर?

राखी सावंत के एक बयान को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत का पारा चढ़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और कहा कि सिर्फ राखी ही नहीं, कई ऐसे लोग हैं जो किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि कुछ लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर व्यक्तिगत कटाक्ष करते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

नाराजगी

कंगना ने राखी की टिप्पणी पर किया पलटवार

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आगे लिखा, 'अब समय आ गया है कि हम इस तरह के बार-बार होने वाले जानबूझकर हमलों और सार्वजनिक चरित्र हनन के प्रति संवेदनशील होना बंद करें, हमें अपमानित और आहत महसूस करना बंद करना हाेगा और बार-बार सफाई देना बंद करना होगा।'

उन्होंने लिखा, 'तो हां मेरे प्यारे दोस्तों!! आप भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन अंदाजा लगाइए!! दुर्भाग्य से किसी को भी आपसे कुछ नहीं चाहिए।'

तंज

"आपको तो सफाईकर्मी की नौकरी तक नहीं मिली"

कंगना ने राखी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'याद रखिए, आपके सारे एहसानों को मिलाकर भी आपको सफाईकर्मी की नौकरी तक नहीं मिली, जबकि उसके लिए भी कुछ गुण और प्रतिभा चाहिए होती है, इसलिए बेफिक्र रहिए, एहसान मिले या न मिले, आप कहीं नहीं जा रहे हैं, तो बैठिए, मेरी रील देखिए और रोते रहिए।'

कंगना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रही है।

ADVERTISEMENT

विवाद

जानिए क्या थी राखी की टिप्पणी

यह पूरा विवाद राखी द्वारा पॉडकास्ट में कंगना, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने अपने बयान में सवाल उठाया था कि आखिर इन महिलाओं को मंत्री बनाने के लिए उन्हें क्या खास मिला।

देखते ही देखते राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। इसी कारण कंगना ने अपनी पोस्ट के जरिए राखी की लताड़ लगाई है।

ADVERTISEMENT