Loading...
'रामायण' ट्रेलर रिलीज के बीच कंगना रनौत ने साझा की ये तस्वीरें, लिखा- लिबरल्स को आशीर्वाद
कंगना रनौत की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

'रामायण' ट्रेलर रिलीज के बीच कंगना रनौत ने साझा की ये तस्वीरें, लिखा- लिबरल्स को आशीर्वाद

Jul 31, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

नमित मल्होत्रा की पौराणिक फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म में साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में हैं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच, अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह स्कूल के दौरान 'सीता' के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ-साथ उनका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

तंज

तस्वीर में सीता के रूप में नजर आईं कंगना

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में उन्हें लाल रंग की साड़ी पहने 'माता सीता' के अवतार में देखा जा सकता है। वह एक हाथ से आशीर्वाद वाली मुद्रा बनाए हुए हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में उनके साथ 'राम' के लुक में एक लड़की मौजूद है। एक छोटी बच्ची 'हनुमान' बनकर उनके घुटनों के पास बैठी है।

तस्वीर को पोस्ट करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

टिप्पणी

छात्र प्रदर्शन को खरी-खोटी सुनाने के चलते बटोर रहीं चर्चा

कॉकरोच जनता पार्टी के साथ NEET छात्रों के प्रदर्शन पर कड़ी टिप्पणी करने को लेकर कंगना चर्चा में हैं।

उन्होंने एक पोस्ट के जरिए लिखा था, 'मैंने अपने जीवन में कभी एक जगह इतनी कुरूपता नहीं देखी। जेन-जी प्रदर्शन की ये रील्स देखकर मुझे घिन आती है। जिस तरह ये लोग बात कर रहे हैं और जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, मैंने वो कभी नहीं देखा।

अभिनेत्री ने जेन-जी की आलोचना करते हुए उन्हें गटरछाप कहा था।

ADVERTISEMENT