Loading...
कृति सैनन के विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- कपड़ों के कई विकल्प; फिर बिकिनी क्यों?
कंगना रनौत ने कृति सैनन के विज्ञापन पर तंज कसा

कृति सैनन के विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- कपड़ों के कई विकल्प; फिर बिकिनी क्यों?

Aug 25, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

कृति सैनन को इस वक्त ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए किया गया विज्ञापन है, जिसे रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। विज्ञापन में त्योहार मनाते समय अभिनेत्री को इंडो-वेस्टर्न कपड़ों में दिखाया गया है, जो काफी रिवीलिंग हैं और लोगों को कतई पसंद नहीं आ रहे हैं। तमाम आलोचनाओं के बीच, कंगना रनौत ने विज्ञापन पर तंज कसा है और कृति के कपड़ों पर सवाल उठाए हैं।

नाराजगी

कंगना ने कृति के विज्ञापन पर क्या कहा?

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'महिलाओं के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी है। आज की महिला वैश्विक है, कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे विकल्प मौजूद हैं, तो आप अपने भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट्स क्यों पहनेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर घिनौना बनाया लगता है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

जवाब

सोनू सूद समेत इन सितारों को भी दिया जवाब

इस बीच, कंगना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत पर हमला बोलती दिखीं।

उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को हर दिन देखती हैं, जो उन्हें तमीज सीखने की सलाह देते हैं। राखी जैसे लोग उनके चरित्र पर भद्दी-भद्दी टिप्पणियां करते हैं।

कंगना ने कहा कि इन लोगों ने उनके बराबर एक प्रतिशत भी सफलता हासिल नहीं की, इसलिए वह इनमें से किसी का भी ज्ञान नहीं सुनेंगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT