Loading...
नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहने पर कंगना का पलटवार- पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं
नसीरुद्दीन शाह पर फिर भडकीं कंगना रनौत

नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहने पर कंगना का पलटवार- पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं

Aug 13, 2026
09:47 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के छात्र विरोध प्रदर्शनों पर दिए गए बयान का करारा जवाब दिया है। नसीरुद्दीन द्वारा बॉलीवुड की चुप्पी पर तंज कसने के बाद कंगना ने उन्हें 'लोमड़ी' कह डाला था। अब अपने बयान का बचाव करते हुए कंगना ने अभिनेता के 'पाकिस्तान प्रेम' पर सवाल उठाए और झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के 'दोहरे रवैये' पर जमकर निशाना साधा है।

दावा

"सांसदों की गाड़ियां तोड़ीं, मेरे घर को घेरा"

ANI से बातचीत में कंगना ने बॉलीवुड के रवैये की आलोचना की और जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान के माहौल को याद किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनों के दौरान उनके कई सांसद दोस्तों की गाड़ियों पर लोग चढ़ गए थे और उनकी खिड़कियों के कांच तोड़ दिए थे। उनके घर के बाहर भी करीब 2,500 लोग जमा हो गए थे, जिसके कारण भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था और उनका परिवार रातभर सो नहीं सका था।

सवाल

क्या सिर्फ प्रधानमंत्री को गाली देने वाले ही Gen Z हैं?- कंगना

कंगना बोलीं, "तो जब जंतर-मंतर पर ऐसी स्थिति बन रही थी, तब ये सभी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे, लेकिन अब जब झारखंड में बच्चों पर ऐसा अत्याचार हो रहा है तो क्या वे जेन Z (युवा) नहीं हैं? क्या कोई व्यक्ति जेन Z सिर्फ तभी माना जाएगा, जब वो देश के खिलाफ काम करे या प्रधानमंत्री को गाली दे? इन्होंने खुद को ही युवा-विरोधी साबित कर लिया है।"

ADVERTISEMENT

निशाना

कंगना का बॉलीवुड पर हमला

कंगना ने आगे कहा, "फिल्म इंडस्ट्री का ये दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा। फिल्म जगत के जो लोग जंतर-मंतर के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे, उन्हें झारखंड के बच्चों के लिए भी वैसे ही आंसू बहाने चाहिए।"

इसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर अपने 'लोमड़ी' वाले बयान का बचाव करते हुए कहा, "मैंने नसीरुद्दीन के बारे में ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि उन्होंने एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाया था, जिसमें वो इस तरह की धमकियां दे रहे थे।"

ADVERTISEMENT

तंजे

"कब खत्म होगी ये पाकिस्तानी प्रेम कहानी?"

कंगना बाेलीं, "आप जब भी नसीरुद्दीन की फिल्में, इंटरव्यू या बयान देखेंगे तो वो हमेशा पाकिस्तान केंद्रित होते हैं। ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे रहते हैं। विभाजन को भी इतने साल हो गए हैं, तो ये लव स्टोरी खत्म क्यों नहीं हो रही?"

पिछले हफ्ते कंगना ने अभिनेता पीयूष मिश्रा काे पोस्ट साझा कर झारखंड में छात्रों पर हो रहे लाठीचार्ज पर नसीरुद्दीन की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।

वार

नसीरुद्दीन को लेकर कंगना ने कही थी ये बात

कंगना ने एक नोट साझा कर कहा था कि हर कोई किसी न किसी का वफादार होता है। उन्हें गर्व है कि वो जिस देश का खाती हैं, उसके प्रति वफादारी रखती हैं।

कंगना ने आरोप लगाया कि नसीरुद्दीन खाते इस देश का हैं, लेकिन वफादारी पड़ोसी देश (पाकिस्तान) से निभाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज के दौर में वफादार कुत्ता कहलाना तारीफ है, लेकिन वो नसीरुद्दीन शाह जैसी 'लोमड़ी' बनने से बेहतर कुत्ता बनना पसंद करेंगी।

ADVERTISEMENT