नसीरुद्दीन शाह पर बरसीं कंगना रनौत- उनके जैसी लोमड़ी बनने से बेहतर वफादार कुत्ता बनना मंजूर
क्या है खबर?
अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने देश में जारी छात्र विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड की प्रतिक्रिया को लेकर चल रही बहस के बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर जोरदार पलटवार किया है। कंगना ने अभिनेता पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'लोमड़ी' करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नसीरुद्दीन शाह इस देश की रोटी खाते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के पक्ष में खड़े होकर लड़ाई लड़ते हैं।
पलटवार
पीयूष मिश्रा की खबर साझा कर किया पलटवार
कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता पीयूष मिश्रा की हालिया टिप्पणियों से जुड़ी एक खबर साझा की, जिसमें पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की पुरानी टिप्पणी 'कुत्ते को हड्डी मिली है' पर बात की थी।
इस खबर को साझा करते हुए कंगना ने एक कड़े शब्दों वाला संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी बात को सही ठहराया और भारत के प्रति नसीरुद्दीन की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। कंगना ने सवाल उठाया कि नसीरुद्दीन भारत के प्रति कितने वफादार हैं।
तीखा तंज
नसीर साहब खाते इस देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए हैं- कंगना
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं, उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। आज के दौर में इंसानों को 'कुत्ता' कहा जाना एक तारीफ की बात है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत अब बहुत दुर्लभ हो गई है।'
प्रतिक्रिया
कंगना ने नसीरुद्दीन को दिया करारा जवाब
कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिनेता पर हमला बोलते हुए आगे लिखा, 'नसीरुद्दीन जैसी लोमड़ी बनने से बेहतर है कि मैं एक वफादार कुत्ता बनना पसंद करूंगी।'
कंगना का ये ताजा हमला नसीरुद्दीन शाह के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों की चुप्पी पर चर्चा की थी। नसीरुद्दीन ने सवाल उठाया थ्ज्ञा कि 'ए-लिस्ट' हस्तियों ने इन प्रदर्शनों पर खुलकर क्यों नहीं बोला।