Loading...
कंगना रनौत का तंज- व्यापारी बन चुके बाबा रामदेव, योग-आयुर्वेद से बनियान-अंडरवियर बेचने तक आ गए
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर बोला तीखा हमला

कंगना रनौत का तंज- व्यापारी बन चुके बाबा रामदेव, योग-आयुर्वेद से बनियान-अंडरवियर बेचने तक आ गए

Aug 27, 2026
12:15 pm

क्या है खबर?

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बोलने वाले बाबा रामदेव क्या उनके बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे? कंगना ने योग और आयुर्वेद को छोड़कर व्यापार की ओर रुख करने पर भी रामदेव पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अभिनेत्री को चरित्र का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए।

तंज

"बाबा रामदेव पूंजीवाद में बहुत आगे निकल गए"

पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि सनातन विचारधारा से जुड़े बाबा रामदेव उनके विरोध में क्यों आए?

कंगना ने कहा कि शायद उनके व्यावसायिक हितों ने उन्हें सनातन धर्म के सिद्धांतों से दूर कर दिया है।

कंगना ने आगे कहा, "जब उनका स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था, तब सरकार ने भी उन्हें काफी बढ़ावा दिया था, लेकिन मुझे लगता है कि अब वो पूंजीवाद में बहुत आगे निकल चुके हैं।"

कूमक

"अब व्यापारी बन चुके हैं बाबा रामदेव"

कंगना ने आगे कहा कि एक निश्चित बिंदु पर जाकर सनातन विचारधारा पूंजीवाद से टकराने लगती है। उनके मुताबिक, बाबा रामदेव अब व्यापारी बन चुके हैं।

योग गुरु पर हमला तेज करते हुए कंगना ने आयुर्वेद, जड़ी-बूटियों और योग से परे अपने व्यावसायिक साम्राज्य का विस्तार करने के लिए रामदेव की आलोचना की।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आयुर्वेद और योग के नाम पर मिले प्रोत्साहन के बाद अब वो बनियान और अंडरवियर बेचने के कारोबार तक आ पहुंचे हैं।"

ADVERTISEMENT

तंज

जो आप नहीं हैं, उसका चोला मत पहनिए- कंगना

कंगना ने बाबा रामदेव को पूरी तरह से व्यापारी बताते हुए आगे कहा, "एक व्यापारी बनने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन आप जो नहीं हैं, उसका चोला मत पहनिए।"

कंगना की ये तीखी टिप्पणी दोनों के बीच जारी सार्वजनिक विवाद के बीच आई है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब बाबा रामदेव ने जेनरेशन जेड को लेकर कंगना द्वारा दिए गए एक विवादित बयान की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।

ADVERTISEMENT

पलटवार

"क्या रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे?"

बता दें कि रामदेव ने कंगना के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके अतीत और जवानी पर सवाल उठाए थे और कहा था कि वो ऐसी 'विकृत मानसिकता' वाले लोगों पर बात नहीं करना चाहते।

इस पर पलटवार करते हुए कंगना ने तीखे अंदाज में कहा, "क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे? क्या उन्होंने मुझे मेरी जवानी में देखा था? उन्होंने आखिर ऐसा क्या देख लिया, उन्हें खुलकर बताना चाहिए।"

ADVERTISEMENT