LOADING...
कंगना-रंगोली को 8 जनवरी तक मुंबई पुलिस के सामने होना होगा हाजिर, अदालत ने दिया आदेश

कंगना-रंगोली को 8 जनवरी तक मुंबई पुलिस के सामने होना होगा हाजिर, अदालत ने दिया आदेश

Nov 24, 2020
05:27 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने 8 जनवरी तक बांद्रा पुलिस के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया है। इन दोनों बहनों पर सोशल मीडिया के जरिए धर्म को लेकर लोगों को भड़काने का आरोप है। जिस पर आज जस्टिस एसएस शिंदे की बैंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कंगना और रंगोली को 8 जनवरी, 2021 को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होना होगा।

FIR

17 अक्टूबर को कंगना और रंगोली के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

बता दें कि 17 अक्टूबर को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की गई थी। इन पर कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैयद और मुन्ना वराली ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कंगना अपने ट्वीट्स के जरिए कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांट रही हैं और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा दे रही हैं। इस कारण कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

याचिका

कंगना ने FIR रद्द करने के लिए दायर की थी याचिका

हाल ही में कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीन समन जारी किए थे, जिसमें वह हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद अभिनेत्री की ओर से उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने अदालत में एक याचिका दायर करते हुए उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी। जिसे अब स्वीकार नहीं किया गया है। आज दोपहर 3 बजे अदालत में कार्रवाई की गई है। हालांकि, अदालत ने दोनों बहनों को गिरफ्तारी से फिलहाल राहत दी है।

Advertisement

दलीलें

कंगना के वकील ने अदालत में पेश की दलीलें

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना के वकील ने अदालत में बताया कि दोनों बहनें घर में चल रहे शादी के फंक्शन में व्यस्त होने के कारण मुंबई पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुईं। जिस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, "जो भी हो, लेकिन आपको समन का सम्मान करना होगा।" अदालत ने कंगना के वकील से उन पर लगे राजद्रोह का कारण भी पूछा। साथ ही कहा, "हम याचिकाकर्ताओं रंगोली और कंगना को गिरफ्तारी से सुरक्षा देंगे।"

Advertisement

समन

तीन बार कंगना और रंगोली को जारी हुए समन

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस तीन बार कंगना और रंगोली को समन जारी कर चुकी है। सबसे पहले दोनों 26-27 अक्टूबर को हाजिर होने के लिए कहा था। इसके बाद उन्हें 10 नवंबर को बुलाया गया। तीसरी बार पुलिस ने समन जारी करते हुए 23-24 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, तीनों ही बार दोनों बहने मुंबई नहीं पहुंची और हिमाचल में परिवारिक समारोह में व्यस्त होने का हवाला देती रहीं।

Advertisement