NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: भारतीय नहीं फ्रांसिसी हैं कल्कि कोचलिन, चार भाषाओं में हासिल है महारथ
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: भारतीय नहीं फ्रांसिसी हैं कल्कि कोचलिन, चार भाषाओं में हासिल है महारथ
    अपनी शर्ताें पर जिंदगी जीती हैं कल्कि कोचलिन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ kalkikanmani)

    जन्मदिन विशेष: भारतीय नहीं फ्रांसिसी हैं कल्कि कोचलिन, चार भाषाओं में हासिल है महारथ

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 10, 2023
    08:37 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का आज 39वां जन्मदिन है।

    कल्कि एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी शर्ताें पर जिंदगी जीती हैं। अपने दमदार अभिनय और अलहदा किरदारों से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

    हर बार पर्दे पर कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने की चाह रखती हैं और अपने मेथड एक्टिंग से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाती हैं।

    बता दें, मूल रूप से कल्कि एक फ्रांसिसी हैं। दरअसल, उनके पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं।

    जानकारी

    ऊटी में हुआ था जन्म

    वैसे तो कल्कि का जन्म 10 जनवरी 1984 को तमिलनाडु के ऊटी में हुआ था, लेकिन फ्रेंच पैरेंट्स होने की वजह से वह भारतीय नहीं लगती हैं।

    बता दें, अभिनेत्री के पिता एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं, जबकि उनके दादा 'एफिल टॉवर' और 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी' के चीफ इंजीनियर थे।

    गौरतलब है कि कल्कि एक या दो नहीं बल्कि चार भाषाओं में माहिर हैं। उन्हें फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाओं में भी महारथ हासिल है।

    जानकारी

    कल्कि का ऑडिशन देख दीवाने हो गए थे अनुराग

    कल्कि ने साल 2009 में आई फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को निर्देशक अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था।

    कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए कल्कि पहली पसंद नहीं थीं। भारतीय न दिखने की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

    मगर जब अनुराग ने उनका ऑडिशन देखा तो उन्होंने अपना इरादा बदल दिया और उन्हें साइन कर लिया।

    बता दें, इस फिल्म के कल्कि को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

    रिलेशनशिप

    शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे अनुराग-कल्कि

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'देव डी' की शूटिंग के दौरान ही अनुराग और कल्कि के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

    दोनों, एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 30 अप्रैल 2011 को शादी कर ली थी।

    परंतु, ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

    बता दें, कल्कि और अनुराग आज भी अच्छे दोस्त हैं।

    जानकारी

    बिन शादी बनी मां

    अनुराग से अलग होने के बाद कल्कि, गाय हेर्शबर्ग को डेट करने लगीं।

    बता दें, अभिनेत्री आज भी उनके साथ रिलेशन में हैं। दोनों की एक बेटी भी है।

    दरअसल, कल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहती हैं, दोनों ने शादी नहीं की है।

    कल्कि ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हमें शादी करने की जरूरत नहीं है। अगर भविष्य में बच्चे के एडमिशन के लिए इसकी जरूरत पड़ती है, हम शादी के बारे में जरूर सोचेंगे।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कल्कि कोचलिन
    बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप

    ताज़ा खबरें

    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट
    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान

    कल्कि कोचलिन

    शादी के कुछ महीनों बाद ही ये सितारे बने माता-पिता नेहा धूपिया

    बॉलीवुड समाचार

    अजय की सिफारिश पर टली फिल्म 'मैदान' की रिलीज, पहले लाएंगे 'भोला' मैदान
    महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, हंसल मेहता ने किया ऐलान  हंसल मेहता
    जन्मदिन विशेष: दिलजीत की इन पांच फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग दिलजीत दोसांझ
    शाहिद कपूर की 'फर्जी' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन OTT पर देगी दस्तक शाहिद कपूर

    अनुराग कश्यप

    अब अनुराग कश्यप पर भड़की कंगना रनौत, बोली- ये हैं मिनी महेश भट्ट नेपोटिज्म
    मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने सरकार से की सिनेमाघर खोलने की अपील करण जौहर
    अनुराग कश्यप की ये पांच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    #MeToo: अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी पायल घोष, फिल्मकार ने भी जारी किया स्टेटमेंट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025