'कल्कि' के निर्देशक नाग अश्विन दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी प्रियंका के साथ सुनाई खुशखबरी
क्या है खबर?
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के निर्देशक नाग अश्विन चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अपनी पत्नी प्रियंका दत्ता के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। निर्देशक ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की है और इस खुशखबरी को फैंस के साथ बांटा है। उधर सोशल मीडिया यूजर्स ने निर्देशक व उनकी पत्नी को बधाई देना भी शुरू कर दिया है।
ऐलान
बेबी बंप दिखाती नजर आईं निर्देशक की पत्नी
अश्विन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे ऋषि के साथ किसी पार्क या फिर बगीचे में बैठे हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने तुरंत प्रियंका के बेबी बंप को नोटिस किया, जो तस्वीर में साफतौर पर दिख रहा है। निर्देशक ने बिना किसी लंबे-चौड़े नोट की बजाए एक नज़र वाले इमोजी और लाल दिल के साथ कैप्शन को पूरा किया।
प्रतिक्रिया
निर्देशक की पोस्ट पर बधाई संदेशों की आई बाढ़
निर्देशक की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'आप तीनों को बहुत बधाई हो।' एक अन्य ने लिखा, 'आपको बधाई हो, बहुत प्यार।' काम के मोर्चे पर, अश्विन इन दिनों 'कल्कि 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अपने किरदारों में वापसी करेंगे। दीपिका की जगह, अभिनेत्री के रूप में साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है।