'बिग बैंग थ्योरी' की पेनी का नया अवतार, AI की दुनिया में वापसी ने बढ़ाया रोमांच
HBO Max की सीरीज 'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' के दूसरे एपिसोड में कैली कुओको (पेनी) अचानक वापसी करती दिखी हैं।
पहले एपिसोड में कुणाल नय्यर के 'राज' वाले किरदार की झलक दिखने के बाद, अब इस स्पिनऑफ में 'बिग बैंग थ्योरी' के और भी पसंदीदा किरदार वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है: स्टुअर्ट (केविन सुसमैन) और उनकी टीम कई अनोखी दुनियाओं की सैर करते दिख रहे हैं।
कब आएंगे नए एपिसोड?
इस बार पेनी सिर्फ 'पड़ोस की लड़की' नहीं है। वह एक AI कंट्रोल वाली दुनिया में क्रांति का नेतृत्व कर रही है और अपने पुराने बॉयफ्रेंड जैक के साथ मिलकर काम कर रही है।
शो के क्रिएटर बिल प्रैडी ने कहा कि मल्टीवर्स का कॉन्सेप्ट उन्हें पुराने किरदारों को बिल्कुल नई कहानियों में ढालने का मौका देता है, जिससे फैंस अपने पसंदीदा किरदारों के अनोखे पहलू देख पाते हैं।
नए एपिसोड हर गुरुवार रात 9 बजे ET पर HBO Max पर रिलीज होते हैं।