LOADING...
जून का दूसरा हफ्ता होगा मजेदार, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज; जानें कहां देखें
इन फिल्मों और वेब सीरीज के साथ छुट्टियों का मजा होगा दोगुना

जून का दूसरा हफ्ता होगा मजेदार, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज; जानें कहां देखें

Jun 08, 2026
12:35 pm

क्या है खबर?

जून 2026 का दूसरा हफ्ता काफी धमाकेदार होने वाला है। दरअसल 8 जून से लेकर 14 जून तक OTT प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज आने वाली हैं, जिससे लोग काफी खुश हैं। इस सूची में 'राख' से लेकर 'मां है ना' तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इनके अलावा कौन-सी फिल्में और सीरीज किस OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही हैं।

#1 & #2

'राख' और 'भूत बंगला'

70 के दशक पर बनी वेब सीरीज 'राख' में अली फजल, सोनाली बेंद्र और राकेश बेदी अहम किरदार में हैं। यह सीरीज OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 12 जून, 2026 पर दस्तक देगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह फिल्म 12 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

#3 & #4

'मां है ना' और 'ड्रिडम'

कॉमेडी कुकिंग शो 'मां है ना' को शिल्पा शेट्टी होस्ट करती हुई नजर आएंगी। यह शो जेनजी लाइफस्टाइल पर आधारित है। इस शो की घोषणा के बाद से लोग इसके स्ट्रीम होने का इंतार कर रहे हैं। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 12 जून से देख सकते हैं। फिल्म 'ड्रिडम' थियेटर के बाद 12 जून को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जीतू जोसेफ के प्रोडक्शन में बनी ये एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

Advertisement

#5 & #6

'तारकटा' और 'करुप्पु'

बंगाली सीरीज 'तारकटा' को आप 12 जून से ZEE5 पर देख सकते हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें विक्रम चटर्जी, प्रियंका सरकार और मियांग चांग अहम किरदार में हैं। फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में सबका दिल जीतने के बाद अब अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। इसे एक्शन ड्रामा फिल्म को आप 12 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी ने खूब धूम मचाया है।

Advertisement