जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा मेला, जानिए किस दिन रिलीज होगी कौन-सी फिल्म
क्या है खबर?
जुलाई, 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में थ्रिलर, कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा पर आधारित कई हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अलग-अलग विषयों और दमदार सितारों से सजी ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अगर आप बड़े पर्दे पर नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस जुलाई में रिलीज होने वाली प्रमुख हिंदी फिल्मों की पूरी सूची।
#1, #2 & #3
'अल्फा', 'बेबी डू डाई डू' और 'धमाल 4'
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। एक्शन-क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वहीं यह हुमा और उनके भाई साकिब सलीम की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म है। अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल' अपने चौथे भाग के साथ 10 जुलाई को वापसी कर रही है।
#4, #5 & #6
'द इंडिया स्टोरी', 'तेरा यार हूं मैं' और 'दुल्हनिया ले आएगी'
पैन इंडिया फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' 21 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'तेरा यार हूं मैं' 24 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें परेश रावल, जॉनी लीवर और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे अभिनेता हैं। फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसमें खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे नजर आएंगे।