Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'महाभारत' में जूही चावला, गोविंदा और चंकी पांडे को मिला था रोल, जानिए क्यों ठुकराया
  • मनोरंजन

    'महाभारत' में जूही चावला, गोविंदा और चंकी पांडे को मिला था रोल, जानिए क्यों ठुकराया

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Apr 21, 2020, 06:21 pm
    'महाभारत' में जूही चावला, गोविंदा और चंकी पांडे को मिला था रोल, जानिए क्यों ठुकराया
  • लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में बंद हैं। इस कारण लोगों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन पर 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे 90 के दशक के सुपरहिट शोज का प्रसारण फिर से शुरु किया गया है।

    इसी के कारण अब इन शोज से जुड़े किस्से भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

    अब 'महाभारत' का एक किस्सा सामने आया है कि इस सीरियल में बॉलीवुड अदाकारा जूही चावला, गोविंदा और चंकी पांडे को कास्ट किया जाने वाला था।

  • इस खबर में
    इस वजह से जूही चावला ने कर दिया इंकार राम्या कृष्णन को भी किया गया था अप्रोच इस कारण मिला था रूपा गांगूली को द्रौपदी का किरदार गोविंदा और चंकी पांडे को भी किया जाने वाला था कास्ट स्टार कास्ट को फाइनल करने में लगा था आठ महीनों का वक्त आज भी दर्शकों के बीच किया जा रहा खूब पसंद
  • रिपोर्ट्स

    इस वजह से जूही चावला ने कर दिया इंकार

  • दरअसल, कम ही लोग यह बात जानते होंगे कि 'महाभारत' में द्रौपदी के किरदार के लिए पहले जूही चावला को ऑफर दिया गया था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय जूही को 'महाभारत' के लिए ऑफर मिला, तभी उनके पास आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का ऑफर भी आया।

    इसके बाद जूही ने काफी सोच-विचारकर 'महाभारत' को ठुकरना ही सही समझा और वह आमिर की फिल्म का हिस्सा बन गईं।

  • ऑफर

    राम्या कृष्णन को भी किया गया था अप्रोच

    राम्या कृष्णन को भी किया गया था अप्रोच
  • जूही के बाद यह द्रौपदी के किरदार के लिए बाहुबली फेम अभिनेत्री राम्या कृष्णन को भी अप्रोच किया गया, लेकिन वह भी इसका हिस्सा नहीं बन पाईं।

    उनके अलावा इस भूमिका के लिए अन्य पांच अभिनेत्रियों के नामों पर भी विचार किया गया।

    हालांकि, अंत में जाकर अभिनेत्री रूपा गांगूली को इसके लिए साइन किया गया।

    वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने इस किरदार को निभाया भी उतनी ही शिद्दत से। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया।

  • क्या आप जानते हैं?

    इस कारण मिला था रूपा गांगूली को द्रौपदी का किरदार

  • बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बने इस ऐतिहासिक सीरियल में रूपा गांगूली को द्रौपदी के रोल में कास्ट करने का एक कारण यह भी था कि उनकी हिन्दी काफी अच्छी थी, जिससे बीआर चोपड़ा बहुत प्रभावित हुए।

  • अन्य सितारे

    गोविंदा और चंकी पांडे को भी किया जाने वाला था कास्ट

    गोविंदा और चंकी पांडे को भी किया जाने वाला था कास्ट
  • कुछ समय पहले गजेंद्र चौहान ने एक इंटरव्यू कहा बताया था कि जूही के अलावा 'महाभारत' के लिए गोविंदा को भी साइन किया गया था।

    इसमें वह अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन उस समय उनकी फिल्म 'लव 86' हिट हो गई और उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया।

    उनके बाद चंकी पांडे को भी इस किरदार के लिए कास्ट किया गया, लेकिन उन्होंने भी फिल्म 'आग ही आग' हिट होने के बाद इसे छोड़ दिया।

  • क्या आप जानते हैं?

    स्टार कास्ट को फाइनल करने में लगा था आठ महीनों का वक्त

  • 'महाभारत' की पूरी स्टार कास्ट की बात करें तो इसे फाइनल करने में आठ महीनों का वक्त लगा था। इसके लिए करीब 15,000 लोगों का ऑडिशन लिया गया था। वहीं इसे बनाने में उस समय 9 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

  • सराहना

    आज भी दर्शकों के बीच किया जा रहा खूब पसंद

  • इस ऐतिहासिक सीरियल के 94 एपिसोड्स पेश किए गए। उस जमाने में यह टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हुआ करता था।

    आज जब इसका प्रसारण दोबारा से किया जाने लगा है तो भी दर्शक इसे पहले जैसा ही प्यार दे रहे हैं।

    बता दें कि इसका प्रसारण दूरदर्शन पर हर दिन दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे किया जाता है। दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से टीवी के सामने बैठे होते हैं।

  • टीवी शो
  • मनोरंजन
  • गोविंदा
  • जूही चावला
  • लॉकडाउन
  •  
ताज़ा खबरें
  • सरकार ने रोकी औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए होगा इस्तेमाल
    सरकार ने रोकी औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए होगा इस्तेमाल
    देश
  • चारा घोटाले पर बनेगी 'गोबर', पशु चिकित्सक का रोल कर सकते हैं अजय या पंकज त्रिपाठी
    चारा घोटाले पर बनेगी 'गोबर', पशु चिकित्सक का रोल कर सकते हैं अजय या पंकज त्रिपाठी
    मनोरंजन
  • तीन बार मुड़ने वाले टैबलेट पर काम कर रही सैमसंग, मिल सकता है S-पेन सपोर्ट
    तीन बार मुड़ने वाले टैबलेट पर काम कर रही सैमसंग, मिल सकता है S-पेन सपोर्ट
    टेक्नोलॉजी
  • DC बनाम PBKS: धवन के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली ने जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
    DC बनाम PBKS: धवन के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली ने जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • आईफोन्स के साथ चार्जर नहीं देती ऐपल, पर्यावरण को हुआ इतना फायदा
    आईफोन्स के साथ चार्जर नहीं देती ऐपल, पर्यावरण को हुआ इतना फायदा
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021