NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जूनियर NTR बोले- भारत से ऑस्कर के लिए ज्यादातर हिंदी फिल्मों को भेजा जाता है
    मनोरंजन

    जूनियर NTR बोले- भारत से ऑस्कर के लिए ज्यादातर हिंदी फिल्मों को भेजा जाता है

    जूनियर NTR बोले- भारत से ऑस्कर के लिए ज्यादातर हिंदी फिल्मों को भेजा जाता है
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 14, 2023, 04:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जूनियर NTR बोले- भारत से ऑस्कर के लिए ज्यादातर हिंदी फिल्मों को भेजा जाता है
    जूनियर NTR ने ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री पर दिया बड़ा बयान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rrrmovie)

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद फिल्म 'RRR' के कलाकार अब ऑस्कर की नामांकन सूची पर नजर जमाए हुए हैं। बता दें, फिल्म 'RRR' की लोकप्रियता के बावजूद भारत की तरफ से 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI)' ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को ऑस्कर 2023 के लिए भेजा था। अब फिल्म के अभिनेता जूनियर NTR ने FFI के इस निर्णय पर टिप्पणी की है। जानिए अभिनेता ने इस बारे में क्या कहा।

    जूनियर NTR बोले- हमें राजनीति की समझ नहीं

    वैरायटी ने जब साउथ अभिनेता जूनियर NTR से पूछा कि फिल्म 'RRR' को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में क्यों नहीं चुना गया? तब अभिनेता ने कहा, "भारत ने ऑस्कर 2023 के लिए आधिकारिक सबमिशन के रूप में 'RRR' का चयन नहीं किया। हमें राजनीति का ज्ञान तो नहीं हैं, लेकिन इतिहास में भारत की तरफ से परंपरागत रूप से ऐसी फिल्मों का ही चयन किया गया है जो हिंदी भाषा में होती हैं।"

    फेडरेशन 'RRR' को चुनें या न चुनें, इससे नहीं पड़ता कोई फर्क- जूनियर NTR

    जूनियर NTR ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि किस फिल्म को ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से भेजा जाना चाहिए। मुझे लगता है इस विषय पर बहुत ज्यादा राजनीति नहीं होती होगी। चूंकि हिंदी मुख्य रूप से भारत की राष्ट्रभाषा रही है इसलिए इस भाषा में बनी फिल्मों को प्रमुखता मिलती रहती है। वे 'RRR' को चुनें या न चुनें, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 'RRR' ने पहले ही भारतीय लोगों को गौरवान्वित किया है।"

    कब आएंगे ऑस्कर के परिणाम?

    ऑस्कर 2023 के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान के लिए पात्र सभी 9,579 सदस्य 17 जनवरी शाम 5:00 बजे PST (भारत के हिसाब से 18 जनवरी को सुबह 6:30 बजे) तक मतदान कर सकेंगे। इन वोट्स की आधिकारिक गणना 24 जनवरी को होगी और वहीं 12 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा के साथ-साथ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

    कुछ ऐसी है 'RRR' की कहानी

    24 मार्च, 2022 को रिलीज हुई 'RRR' आजादी के पहले के दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित फिल्म है। राजामौली की यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने कैमियो किया था। फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से नहीं भेजे जाने के बाद राजामौली ने इसके लिए ऑस्कर के लिए कैंपेन भी शुरू किया था।

    बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

    सैकनिल्क के डाटा के हिसाब से RRR ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 903.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं विदेशों में फिल्म ने कुल 221.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तेलुगू में फिल्म ने 428.27 करोड़, हिंदी में 265.42 करोड़, तमिल में 58.48 करोड़, मलयालम में 18.41 करोड़ और कन्नड़ में 1.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1,125 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    फिल्म पुरस्कार
    RRR फिल्म
    जूनियर एनटीआर

    ताज़ा खबरें

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  विमेंस प्रीमियर लीग
    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    जानिए पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की आज कितनी है संपत्ति विजय शेखर शर्मा

    ऑस्कर पुरस्कार

    'द एलिफेंट विस्परर्स' की जोड़ी बोमन-बेली ने ली एक और अनाथ हाथी के बच्चे की जिम्मेदारी तमिलनाडु
    कौन हैं बमन और बेली, जिनके हाथ में दिखा 'द एलिफेंट विस्परर्स' का ऑस्कर? गुनीत मोंगा
    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो दीपिका पादुकोण
    'द एलिफेंट व्हिस्परर्स': तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कार्तिकी गोंसाल्वेस को किया सम्मानित, देखिए वीडियो तमिलनाडु

    फिल्म पुरस्कार

    'नाटू-नाटू': कौन हैं राम चरण-जूनियर एनटीआर को अपने इशारों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित?  RRR फिल्म
    'नाटू-नाटू' के लिए ऑस्कर जीतने से पहले 'RRR' के अपने नाम किए थे ये खिताब ऑस्कर पुरस्कार
    'नाटू-नाटू': हॉलीवुड में गूंजा भारत का नाम, भारतीय सिनेमा के लिए क्यों खास है ये जीत? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वाधिक खिताब जीतने वाली 'एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वन्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ऑस्कर पुरस्कार

    RRR फिल्म

    एसएस राजामौली को ऑस्कर 2023 में एंट्री लेने के लिए क्यों देने पड़े पैसे? एसएस राजामौली
    'नाटू-नाटू' के गायक काल भैरव ने एनटीआर और राम चरण के प्रशंसकों से क्यों मांगी माफी? ऑस्कर पुरस्कार
    बॉक्स ऑफिस: UK में दोबारा रिलीज हुई 'RRR' ने मचाया तहलका, कमाए इतने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कसा तंज, बोले- भाजपा सरकार से अनुरोध है ऑस्कर का श्रेय न ले राज्यसभा

    जूनियर एनटीआर

    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जाह्नवी कपूर
    ऑस्कर 2023: भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें ऑस्कर पुरस्कार
    जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर, बोले- हमने कर दिखाया RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: 'नाटू नाटू' पर राम चरण या जूनियर एनटीआर नहीं, लॉरेन गॉटलिब करेंगी लाइव परफॉर्म  ऑस्कर पुरस्कार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023