जॉनी लीवर की ये 5 फिल्में हैं हंसी का खजाना, OTT पर आज ही देख डालिए
क्या है खबर?
प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी लीवर 14 अगस्त को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार कॉमेडी और मजेदार अंदाज से उन्होंने दशकों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। जॉनी जिस भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं, उसमें अपनी कॉमेडी से अलग ही रंग भर देते हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी उन बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर जरूर देख सकते हैं।
#1 & #2
'आवारा पागल दीवाना' और 'फिर हेरा फेरी'
'आवारा पागल दीवाना' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी ने छोटा छत्री का यादगार और बेहद मजेदार किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी भी अहम किरदार में थे। इसमें उन्होंने कॉमेडी का तड़का लगाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'दे दना दन' और 'हाउसफुल 2'
फिल्म 'दे दना दन' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ के साथ-साथ जॉनी भी थे। इस फिल्म का लुफ्त आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
एक्शन कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 2' साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी के साथ-साथ अक्षय, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े ने कॉमेडी का तड़का लगाया था। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'एंटरटेनमेंट'
अक्षय और जॉनी की फिल्म 'एंटरटेनमेंट' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉनी की कॉमेडी ने सभी को दीवना बना दिया था। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो और ZEE5 पर देख सकते हैं।