शाहरुख खान का गाना 'भोली सी सूरत' गाते दिखे WWE स्टार जॉन सीना, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। बाहरी होते हुए भी लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है।
हॉलीवुड सितारों में भी शाहरुख की दीवानगी कम नहीं। WWE स्टार और अभिनेता जॉन सीना भी उनके दीवानों में शुमार हैं।
हाल ही में उन्हें शाहरुख का गाना 'भोली सी सूरत' गुनगुनाते देखा गया।
वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो
WWE चैंपियन और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना कई बार शाहरुख की तारीफ करते नजर आ चुके हैं।
अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख का गाना 'भोली सी सूरत' गाते नजर आ रहे हैं और खुद को शाहरुख का बड़ा फैन बता रहे हैं।
उनके इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हालांकि, अभी उनके इस वीडियो पर शाहरुख की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां सुनिए जॉन सीना का गाना
LATEST: @BollywoodBoyz and @JohnCena singing Bholi Si Surat! 🔥🤩
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) February 17, 2024
Stardom level=SHAH RUKH KHAN!! 🔥@iamsrk #ShahRukhKhan #SRK #JohnCena pic.twitter.com/Pyll9KgCdm
खुशीे
गाना सुन गदगद हुए शाहरुख के प्रशंसक
शाहरुख के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'सबके फेवरेट जॉन सीना ने गाया शाहरुख का हिट गाना भाेली सी सूरत।'
यह वीडियो देख शाहरुख के प्रशंसक खुश हो उठे हैं। ज्यादातर ने फायर इमोजी साझा कर हॉलीवुड स्टार की तारीफ की।
एक ने लिखा, 'वाह! क्या बात है। 'एक ने लिखा, 'पूरी दुनिया शाहरुख से प्यार करती है।'
एक फैन लिखते हैं, 'असली सुपरस्टार हमारे SRK ही हैं।'
गाना
उदित नारायण और लता मंगेशकर ने गाया था 'भोली सी सूरत'
'भोली सी सूरत' को उदित नारायण और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। गाना अपनी रिलीज के दशकों बाद भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यह शाहरुख के सदाबहार लोकप्रिय गानों की सूची में शुमार है।
फिल्म 'दिल तो पागल है' का यह गाना शाहरुख, करिश्मा कपूर, अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।
फिल्म में प्यार और दोस्ती की जबरदस्त कहानी देखने को मिली। इसे फिल्मफेयर समेत कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
लोकप्रियता
जॉन सीना की दीवानगी भी कम नहीं
जॉन सीना के बारे में बात करें तो वह WWE के बेहतरीन पहलवानों में से एक रहे हैं।
WWE के भारत में लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। जॉन ने अपने करियर में कभी हार नहीं मानी, इसलिए आज उनके प्रशंसकों की संख्या करोड़ाें में हैं।
WWE के अलावा जॉन हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। वह 2 दर्जन से ज्यादा फिल्में और टीवी शो कर चुके हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह अब तक 2 शादी कर चुके हैं।