'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया जितेंद्र कुमार का लुक, इस किरदार से मचाएंगे भौकाल
क्या है खबर?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आ रही है। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी हुआ, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। टीजर में सबसे ज्यादा चाैंकाने वाला दृश्य 'पंचायत' वाले जितेंद्र कुमार का था, जो फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। अब निर्माताओं ने फिल्म से उनका दमदार पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार का खुलासा किया है।
पोस्टर
विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेंगे जीतू भैया
निर्माता फरहान अख्तर ने फिल्म से जितेंद्र का पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह बंदूक लिए जबरदस्त अवतार में दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा है, 'हमें साम्राज्य चलाना नहीं है, बनाना है। बबलू भैया आ रहे हैं अब बड़े पर्दे पर।' दरअसल वह 'गुड्डू पंडित' के छोटे भाई 'बबलू पंडित' के किरदार में है, जिसे सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रवि किशन भी इसका अहम हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Humein empire chalana nahi, banana hai.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) June 26, 2026
Bablu Bhaiya aa rahe hain, ab bade parde par 4th September ko. #MirzapurTheMovie, teaser out now.
Watch #MirzapurTheMovie only in cinemas in Hindi & Telugu#JitendraKumar @gurmmeet #PuneetKrishna @ritesh_sid @vishalrr @J10Kassim… pic.twitter.com/oZZDV7ymZC