Loading...
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर जारी, फिल्म से कितनी अलग होगी सीरीज?

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर जारी, फिल्म से कितनी अलग होगी सीरीज?

Oct 27, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

करण जौहर ने अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की तीसरी कड़ी को सीरीज का रूप दे दिया है। कुछ दिन पहले आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान हुआ था। शनाया कपूर इसमें मुख्य किरदार निभाती हुई दिखेंगी। अब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो स्कूल रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी लगाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें शनाया दोहरी भूमिका निभाती नजर आएंगी। सीरीज का निर्देशन रीमा माया द्वारा किया गया है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है सीरीज का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत सेंट टेरेसा स्कूल से होती है, जहां की छात्रा 'क्वीन बी' की बॉडी एक जमी हुई झील में मिलती है। उसकी मौत का पता लगाने के लिए उसकी जुड़वा बहन (शनाया) किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

इस बार कहानी स्कूल के पीछे का डार्क सीक्रेट, प्रतिद्वंद्विता और हिंसा दिखाती है। यही हिस्सा सीरीज को फ्रेंचाइजी से अलग बनाता है। सीरीज में शीबा चड्ढा भी मौजूद हैं।

इसका प्रीमियर 13 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT