'हुंकार-द रोर' का दमदार टीजर जारी, 'सैयारा' के बाद अनीत पड्डा ने दिखाया नया अवतार
क्या है खबर?
फिल्म 'सैयारा' (2025) से सफलता का स्वाद चखने वालीं अनीत पड्डा अपनी नई सीरीज 'हुंकार-द रोर' लेकर आ रही हैं, जिसका आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ फातिमा सना शेख मुख्य किरदार में हैं, जो पहली बार एक महिला पुलिस का किरदार निभा रही हैं। अर्जुन माथुर, राम कपूर और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी सीरीज का हिस्सा हैं। बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर का निर्देशन नित्या मेहरा ने किया है।
टीजर
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है सीरीज
टीजर की शुरुआत मीनू रावत (अनीत) नाम की लड़की से होती है, जो अपने साथ हुई जोर-जबरदस्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचती है।
हालांकि, आरोप जिस व्यक्ति 'बापजी' पर लगा है, वह एक बहुत बड़े विद्यालय का मसीहा है। इसके बाद डर, दबाव, क्राइम और कोर्ट की लड़ाई की झलक दिखती है।
'हुंकार-द रोर' की कहानी समाज में होने वाले अन्याय के खिलाफ विद्रोह और आवाज उठाने का संकेत देती है। इसका प्रीमियर 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Nahi hoga insaaf ka intezaar, bas goonjegi sachhai ki Hunkkaar
— JioHotstar (@JioHotstar) September 1, 2026
Hotstar Specials: Hunkkaar – The Roar, streaming from 25th September only on JioHotstar
Produced by Birla Studios and Applause Entertainment, in association with Purple Pebble Pictures, A Mangata Films Production.… pic.twitter.com/7uROh7vVDK