Loading...
'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' के 7वें सीजन का ऐलान, कब-कहां आएगी पौराणिक गाथा? 
'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' सीजन 7 की रिलीज तारीख आई

'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' के 7वें सीजन का ऐलान, कब-कहां आएगी पौराणिक गाथा? 

Oct 01, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

भगवान हनुमान की पाैराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेशन सीरीज 'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' का 7वां सीजन दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर नए सीजन का पहला टीजर जारी करते हुए रिलीज तारीख भी बताई है। ग्राफिक इंडिया और चारुवी डिजाइन लैब्स द्वारा निर्मित, इस एनिमेटेड सीरीज का निर्देशन जीवन जे कांग ने किया है। एक बार फिर अभिनेता शरद केलकर नैरेटर के रूप में अपनी जादुई और कड़क आवाज से कहानी आगे बढ़ाएंगे।

रिलीज

दशहरा पर OTT पर दस्तक देगी सीरीज

'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' की कहानी हनुमान के जीवन पर आधारित है, लेकिन यह भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और अन्य देवताओं के जीवन की पड़ताल भी करती है।

शरद के अलावा, दमंदीप सिंह बग्गन और संकेत म्हात्रे जैसे कलाकारों ने भी इसमें अपनी आवाज दी है।

इसका 6वां सीजन अप्रैल, 2025 में आया था और लोकप्रिय रहा। अब 7वां सीजन कहानी को वहीं से आगे बढ़ाएगा।

सीरीज का प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर 23 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT