Loading...
ट्रेन टिकट स्कैम का पर्दाफाश करेंगे दिव्येंदु, नई सीरीज 'वेटिंग है' का टीजर जारी

ट्रेन टिकट स्कैम का पर्दाफाश करेंगे दिव्येंदु, नई सीरीज 'वेटिंग है' का टीजर जारी

Sep 07, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता दिव्येंदु इन दिनों 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इस बीच, उनकी नई वेब सीरीज 'वेटिंग है' का ऐलान किया गया है, जिसका आधिकारिक टीजर भी आ गया है। निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है, जिन्हें 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए जाना जाता है। वहीं, निर्माता जियो स्टूडियो है। दिव्येंदु के साथ-साथ इस सीरीज में यशपाल शर्मा, भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, हर्षिता गौर और विजय मौर्या जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

टीजर

पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे दिव्येंदु

टीजर की शुरुआत रेलवे पुलिस ऑफिसर सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) से होती है, जिसका सामना ट्रेन टिकट की मारामारी से होता है। इसमें दिखाया है कि कैसे एक आम इंसान महीनों पहले टिकट कराने के बावजूद 'वेटिंग' में फंसा रहता है।

सीरीज की कहानी भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम और उसके पीछे चल रहे एक बहुत बड़े काले कारोबार पर आधारित है।

निर्माताओं ने रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसका प्रीमियर अमेजन MX प्लेयर पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT