Loading...
जिमी शेरगिल-अध्ययन सुमन की फिल्म 'प्यादे' का पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा
फिल्म 'प्यादे' में नजर आएंगे जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन

जिमी शेरगिल-अध्ययन सुमन की फिल्म 'प्यादे' का पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा

Nov 16, 2026
05:57 pm

क्या है खबर?

जिमी शेरगिल और अध्ययन सुमन फिल्म 'प्यादे' में एक साथ स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। दिग्गज अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल भी इस परियोजना का हिस्सा हैं, जिन्हें 2019 में आई फिल्म 'नोटबुक' में देखा गया था। शेखर एस झा द्वारा लिखित और निर्देशित की गई इस फिल्म को रिंकू सिंह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्माण शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं ने 'प्यादे' का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है।

रिलीज

अगले महीने सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'प्यादे' के पोस्टर को शतरंज के बोर्ड की तरह दिखाया गया है। एक रहस्यमयी हाथ में कुछ धागे बंधे हैं जो फिल्म के हर कलाकार के पास जाते हैं। यह दर्शाता है कि सभी किरदार किसी मास्टरमाइंड के हाथों की कठपुतली हैं।

कैप्शन में लिखा है, 'पावर, मैनिपुलेशन और माइंड गेम्स का एक गेम शुरू होने वाला है।'

फिल्म के एक गंभीर क्राइम, पुलिस और पॉलिटिकल थ्रिलर होने का संकेत देती है। यह 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT