Loading...
'नीरजा' की शूटिंग में सोनम कपूर के साथ हुआ था हादसा, बंदूक लगते घबरा गए जिम
सोनम कपूर को लगी थी जिम सर्भ की बंदूक

'नीरजा' की शूटिंग में सोनम कपूर के साथ हुआ था हादसा, बंदूक लगते घबरा गए जिम

Oct 01, 2026
05:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेता जिम सर्भ ने बड़े पर्दे से लेकर OTT तक अपनी अलग पहचान बनाई है। जिम ने साल 2016 में राम माधवानी के निर्देशन में फिल्म 'नीरजा' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा करने के मौके पर, जिम ने फिल्म 'नीरजा' का किस्सा साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सोनम को बंदूक से मारा था।

खुलासा

जिम का खुलासा

इसमें सोनम ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। वहीं जिम ने उन आतंकवादियों में से एक की भूमिका में दिखे थे, जिन्होंने प्लेन हाईजैक किया था।

फिल्म की शूटिंग के अपने पहले दिन को याद करते हुए जिम ने कहा, "शूटिंग के पहले दिन हादसा हो गया था। गलती से बंदूक से सोनम के मुंह पर चोट लग गई थी। मैंने खुद से कहा, 'हे भगवान, मैंने क्या कर दिया?' मैं उस घबराहट को कभी नहीं भूल सकता।"

तारीफ

जिम ने की सोनम की तारीफ

जिम ने आगे कहा, "हालांकि, सोनम ने इसे बहुत अच्छे से लिया और बाकी लोग भी मेरे काम का मजा ले रहे थे। अच्छी बात ये रही कि मुझे अपनी पहली फिल्म से निकाला नहीं गया वरना, आज मैं यहां नहीं होता।"

नीरजा के बाद से, जिम 'ए डेथ इन द गुंज', 'पद्मावत', 'संजू', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

ADVERTISEMENT