Loading...
जिम सरभ के शानदार अभिनय का देखना है जलवा? OTT पर झटपट ये फिल्में देख लें
OTT पर मौजूद हैं जिम सरभ की ये धांसू हिट फिल्में

जिम सरभ के शानदार अभिनय का देखना है जलवा? OTT पर झटपट ये फिल्में देख लें

Aug 27, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता जिम सरभ 27 अगस्त को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उनकी कई भूमिकाएं भले ही छोटी रही हों, लेकिन दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने हर बार दर्शकों का ध्यान खींचा। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं जिम की उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'पद्मावत' और 'संजू'

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में आप जिम के साथ दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को देख सकते हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'संजू' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जिम के साथ रणबीर कपूर, परेश रावल, विक्की कौशल और मनीषा कोइराला दिखाई दी थीं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'फोटोग्राफ' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'फोटोग्राफ' में जिम के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा, सचिन खेडेकर और गीतांजलि कुलकर्णी नजर आी थीं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जीम के साथ आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज और इंदिरा तिवारी दिखाई दी थीं। इस फिल्म को आप आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी'

वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' को आप वीडियो पर 3 जून, 2026 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और जिम सरभ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज में जिम के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।

ADVERTISEMENT