LOADING...
'झलक दिखला जा 11' में इन सितारों के बीच होगा डांस का मुकाबला, देखें पूरी सूची
'झलक दिखला जा 11' में शामिल होंगे ये सितारे

'झलक दिखला जा 11' में इन सितारों के बीच होगा डांस का मुकाबला, देखें पूरी सूची

लेखन मेघा
Oct 20, 2023
08:10 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का चर्चित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' अपने 11वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। हर सीजन की तरह इस बार भी कई मशहूर हस्तियां शो में दिखेंगी और अपने कोरियोग्राफर के साथ डांस करती नजर आएंगी। कुछ सितारों के शो का हिस्सा बनने पर मोहर लग गई तो कुछ के नामों को लेकर चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं शो में किन सितारों के बीच डांस का मुकाबला देखने को मिलेगा।

सूची

इन सितारों के नाम पर लगी मोहर 

हाल ही में धारावाहिक 'अजूनी' में नजर आए शोएब इब्राहिम शो के पहले प्रतिभागी बने हैं। वह कोरियोग्राफर अनुराधा अय्यंगार के साथ नजर आएंगे। 'बिग बॉस 16' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिखे शिव ठाकरे की जोड़ी कोरियोग्राफर रोमशा सिंह के साथ बनाई गई है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के बहन के किरदार में नजर आए अंजलि आनंद कोरियोग्राफर डैनी फर्नांडेस के साथ और अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया कोरियोग्राफर वैभव घुगे के साथ दिखाई देंगी।

सूची

ये सितारे भी हैं शो का हिस्सा

अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी इस बार 'झलक' के मंच पर कोरियोग्राफर तरुण राज निहलानी के साथ अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। पहलवान संगीता फोगाट भी कोरियोग्राफर भरत घरे के साथ नजर आएंगी, जिनका एक अलग रूप देखना काफी दिलचस्प होगा। इनके अलावा राजीव ठाकुर कोरियोग्राफर सुचित्रा संगरे के साथ, आमिर अली कोरियोग्राफर स्नेहा सिंह के साथ, अद्रिजा सिन्हा कोरियोग्राफर आकाश थापा के साथ और करुणा पांडे कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ शो में नजर आने वाले हैं।

Advertisement

चर्चा

ये भी आ सकते हैं 'झलक' के मंच पर नजर

10 प्रतिभागियों के 'झलक दिखला जा 11' में आने की पुष्टि हो गई है तो अब कुछ और नामों को लेकर चर्चा है। इंडिया टुडे के मुताबिक, धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' से मशहूर हुए अभिनेता विवेक दहिया से भी शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था। अब वह 'झलक' के मंच पर दिखाई दे सकते हैं। इनके अलावा गायक श्रीराम चंद्र के भी शो में नजर आने की खबरें हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

जज

इन्होंने संभाली जज की कुर्सी

'झलक दिखला जा 11' अलगे महीने से शुरू होने जा रहा है और ऐसे में सोनी टीवी की ओर से इसमें नजर आने वाले सितारों के साथ जज की कुर्सी पर बैठने वाले सितारों की झलक भी दिखा दी गई है। इस बार मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी शो के जज बने हैं। मालूम हो कि 11 नवंबर से 'झलक दिखला जा 11' शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखिए शो का प्रोमो

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

'झलक दिखला जा' की शुरुआत 2006 में सोनी टीवी से हुई थी। तब शिल्पा शेट्टी, फराह और संजय लीला भंसाली शो के जज थे, लेकिन 4 सीजन के बाद ये कलर्स चैनल पर आने लगा। अब फिर से शो की वापसी सोनी पर हुई है।

Advertisement