NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जर्सी' के निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप; क्या इस वजह से टली रिलीज?
    अगली खबर
    'जर्सी' के निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप; क्या इस वजह से टली रिलीज?
    'जर्सी' के निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप

    'जर्सी' के निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप; क्या इस वजह से टली रिलीज?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 11, 2022
    10:25 pm

    क्या है खबर?

    आज शाहिद कपूर के प्रशंसकों का दिल तब टूट गया, जब उनकी फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी।

    आज मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट 22 अप्रैल तय की है। अब इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

    खबरों की मानें तो 'जर्सी' के निर्माताओं पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।

    रिपोर्ट

    लेखक रजनीश जायसवाल ने निर्माताओं के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 'जर्सी' के मेकर्स मुश्किल में फंस गए हैं और उनपर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है।

    चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को करीब एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।

    एक लेखक रजनीश जायसवाल ने निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म 'जर्सी' की कहानी और स्क्रिप्ट उन्हीं की है।

    सुनवाई

    मुंबई हाई कोर्ट में चल रही मामले की सुनवाई

    रिपोर्ट की मानें तो इस मामले की सुनवाई आज मुंबई हाई कोर्ट में जस्टिस छागला कर रहे हैं। ऐसी आशंका जताई गई है कि इसी कानूनी अड़चन के कारण फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है।

    हालांकि, इस संबंध में मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ना ही शिकायतकर्ता ने खुल्लम-खुला इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है।

    खैर जो भी हो, इससे शाहिद के फैंस की चिंताएं तो जरूर बढ़ गई होंगी।

    निर्माण

    इन लोगों ने फिल्म को किया प्रोड्यूस

    'जर्सी' नाम से बनी सुपरहिट तेलुगु फिल्म की यह हिन्दी रीमेक है। गौतम तिन्नुरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जिन्होंने 2019 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म बनाई थी।

    दिल राजू, एस नागा वामसी और अमन गिल ने फिल्म 'जर्सी' को प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

    इस फिल्म का निर्माण अल्लू एंटरटेनमेंट, दिल राजू प्रोडक्शन, सीथारा एंटरटेनमेंट्स और ब्रैट फिल्म्स द्वारा किया गया है।

    कहानी

    36 की उम्र में वापसी की जद्दोजहद करते दिखेंगे शाहिद

    'जर्सी' में शाहिद एक ऐसे क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे, जो उम्र के 36वें पड़ाव में वापसी के लिए पसीना बहाता है। इसमें मृणाल ठाकुर शाहिद की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।

    ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री को सराहा गया था।

    इसमें शाहिद के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी नजर आएंगे। वह शाहिद के कोच की भूमिका में दिखने वाले हैं। अभिनेता शरद केलकर भी फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'जर्सी' की टक्कर फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' से होने वाली है। यह फिल्म भी 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जर्सी फिल्म

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    जर्सी फिल्म

    शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    क्रिकेट के मैदान में उतरे शाहिद कपूर, फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर जारी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'जर्सी' के प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह जख्मी हो गए थे शाहिद, आए 25 टांके बॉलीवुड समाचार
    शाहिद कपूर की 'जर्सी' भारत से पहले विदेशों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025