LOADING...
जेनिफर विंगेट करने जा रहीं दूसरी शादी? सिंगापुर के इस व्यवसायी संग जुड़ रहा नाम
जेनिफर विंगेट की शादी की खबरों ने पकड़ा जोर

जेनिफर विंगेट करने जा रहीं दूसरी शादी? सिंगापुर के इस व्यवसायी संग जुड़ रहा नाम

Jun 08, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

'कसौटी जिंदगी की' और 'दिल मिल गए' जैसे टीवी शो से मशहूर हुईं अभिनेत्री जेनिफर विंगेट फिर चर्चा में हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी जिंदगी में फिर प्यार ने दस्तक दे दी है, जिसके बाद वह जल्द घर बसाएंगी। बता दें, जेनिफर की पहली शादी मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। दोनों ने 2012 में ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी, लेकिन 2 साल बाद ही 2014 में उनके रास्ते अलग हो गए।

रिश्ता

सिंगापुर व्यवसायी संग रिश्ते में हैं जेनिफर विंगेट

खबरों के मुताबिक, जेनिफर सिंगापुर के एक व्यवसायी इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं और दोनों इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से एक सूत्र ने कहा, "जेनिफर और विलियम एक साथ बहुत खुश हैं। उन्हें और उनके प्यार भरे रिश्ते को देखना बहुत सुखद है। विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को शादी का प्रस्ताव दिया और उन्होंने ''हां' कह दी। अब वे अपनी शादी की योजना बना रहे हैं।"

शादी

ये सितारे बनेंगे दोनों की शादी का गवाह

सूत्र के अनुसार, जेनिफर और विलियम ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। उन्होंने कहा, "दोनों सितंबर-अक्टूबर के आसपास शादी करने पर विचार कर रहे हैं, और दिसंबर-जनवरी में भी शादी करने की संभावना है। उनकी सहेलियों को इस योजना की जानकारी है, जिनमें हरलीन सेठी और जेनेलिया डिसूजा जैसी हस्तियां शामिल हैं।" फिलहाल डेटिंग और शादी की खबरों पर जेनिफर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें, जेनिफर आखिरी बार फिल्म 'फिर से' (2018) में दिखी थीं।

Advertisement