NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' से 'जेलर' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर रहेगी इन फिल्मों की धूम
    अगली खबर
    'जवान' से 'जेलर' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर रहेगी इन फिल्मों की धूम
    इस हफ्ते देखिए ये फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

    'जवान' से 'जेलर' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर रहेगी इन फिल्मों की धूम

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 07, 2023
    10:49 am

    क्या है खबर?

    सिनेमाघरों और OTT पर सितंबर के दूसरे हफ्ते भी मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

    जहां एक तरफ सिनेमाघरों में शाहरुख खान फिल्म 'जवान' के साथ धमाल मचाने आ गए हैं, वहीं रजनीकांत फिल्म 'जेलर' के जरिए OTT पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं।

    इस हफ्ते न सिर्फ मसालेदार फिल्में, बल्कि कुछ हिंदी और अंग्रेजी वेब सीरीज भी दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

    आइए जानते हैं आपके लिए क्या कुछ है खास।

    #1

    'जवान'

    शाहरुख की फिल्म 'जवान' आखिरकार 7 सितंबर यानी गुरुवार काे सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म को लेकर किंग खान के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह है।

    फिल्म रिलीज से पहले और रिलीज के बाद भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

    इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा की जोड़ी बनी है, वहीं साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति फिल्म में विलेन बने हैं।

    इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही लगभग 35 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

    #2

    'हड्डी'

    फिल्म 'हड्डी' के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। यह फिल्‍म गुमशुदा लाशों से जुड़े उस व्‍यापार को सामने लाती है, ज‍िसके बारे में सुनकर ही रूह कांप उठती है।

    फिल्म के निर्देशन की कमान अक्षत अजय शर्मा ने संभाली है। इस फिल्म में नवाज ने एक किन्नर का किरदार निभाया है।

    निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्म में विलेन बने हैं, वहीं इला अरुण ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

    यह फिल्म 7 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम हुई है।

    #3

    'जेलर'

    रजनीकांत की चर्चित फिल्म 'जेलर' ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। अगर आप रजनी के प्रशंसक हैं और सिनेमाघरों में उनकी यह फिल्म देखने से चूक गए तो 7 सितंबर से आप अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं।

    अब रजनीकांत का एक्शन और स्टाइल आपको घर बैठे ही देखने का मौका मिल जाएगा।

    दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म ने विदेशों में भी जमकर कमाई की है।

    #4

    'द लिटिल मरमेड' 

    सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म 'द लिटिल मरमेड' 6 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर आ गई है।

    दुनियाभर में शानदार कमाई कर चुकी यह फिल्म एक मरमेड राजकुमारी की कहानी है, जो जिज्ञासु, साहसी और जिद्दी जलपरी है।

    दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक ने इसकी दिलचस्प कहानी की खूब तारीफ की है।

    अगर आपको समंदर की खूबसूरत दुनिया से लगाव है तो यह फिल्म आप ही के लिए है।

    यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

    #5

    'लकी गाय'

    यह एक सीरीज है। इसकी कहानी एक लड़के 'लकी' की है, जिसका किरदार शिवम शर्मा निभा रहे हैं।

    कैसे सितारे और एक जादुई लॉकेट किसी के लक यानी किस्मत का कारण बनता है और कैसे यही उसके भाग्य के लिए चुनौती पैदा कर देता है, कुछ इसी विषय पर आधारित है इसकी कहानी।

    यह 6 सितंबर को अमजेन मिनीटीवी पर आई है। अगर आप किसी बढ़िया वेब सीरीज की तलाश में हैं तो यह सीरीज आपको दिन बना सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    जेलर फिल्म
    हड्डी फिल्म

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    जवान फिल्म

    फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार  शाहरुख खान
    शाहरुख खान 'जवान' के लिए अपनाएंगे 'पठान' वाली रणनीति, जानिए प्रचार की तैयारी शाहरुख खान
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में एक महीना पहले ही शुरू  शाहरुख खान
    'जवान' का नया पोस्टर जारी; पहली बार दिखी शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की तिगड़ी  शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान के घर का बिजली का बिल कितना आता है? अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब  बॉलीवुड समाचार
    जवान: शाहरुख खान की वीडियो क्लिप लीक करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR जवान फिल्म
    #NewsBytesExplainer: 'गदर 2' और 'पठान' में मची है होड़, जानिए दोनों फिल्मों में क्या है समानता गदर 2 फिल्म
    'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' जारी, शाहरुख खान का नयनतारा संग दिखा रोमांटिक अंदाज जवान फिल्म

    जेलर फिल्म

    रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर रजनीकांत
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से मोहनलाल का पहला लुक जारी, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता रजनीकांत
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक जारी रजनीकांत
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट टली, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया यह फैसला रजनीकांत

    हड्डी फिल्म

    जी स्टूडियोज की 'हड्डी' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी बॉलीवुड समाचार
    अर्चना पूरन सिंह ने बताया 'हड्डी' में नवाज का लुक क्यों लग रहा उनके जैसा सेलिब्रिटी गॉसिप
    'हड्डी' के लिए किन्नरों के साथ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नए नजरिए से देखी दुनिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    नवाजुद्दीन ने छोटे-मोटे किरदारों से की तौबा, बोले- 25 करोड़ दोगे, तब भी नहीं करूंगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025