LOADING...
'धुरंधर' को 'प्रचार' बताने पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- फिल्म निर्माता का काम सच्चाई दिखाना
फिल्म 'धुरंधर' के बचाव में आए जावेद अख्तर

'धुरंधर' को 'प्रचार' बताने पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- फिल्म निर्माता का काम सच्चाई दिखाना

May 04, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की दोनों किस्तों ने अपार सफलता हासिल की है। हालांकि, दर्शकों के एक वर्ग द्वारा लगातार फ्रैंचाइजी को 'प्रचार' करार दिया गया। इस बहस पर अब दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने फिल्मों को प्रचार बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही, इस विचार का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि फिल्म निर्माताओं द्वारा किसी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने में उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता।

प्रतिक्रिया

'प्रचार' के आरोप पर जावेद ने दी प्रतिक्रिया

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान, जावेद ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आप प्रचार फिल्मों से क्या मतलब रखते हैं। मुझे 'धुरंधर' बहुत पसंद आई, जो एक बेहतरीन फिल्म थी। मुझे पहली फिल्म दूसरी से ज्यादा पसंद आई।" उन्होंने कहा, "हर कहानी कोई न कोई रुख अपनाती है, लेकिन क्या सिर्फ इसलिए कि कहानी दर्शकों के एक वर्ग के लिए उपयुक्त नहीं है, वह प्रचार बन जाती है? हर किसी को अपने विचारों का प्रचार करने का अधिकार है।"

सच

फिल्म निर्माताओं का काम सच्चाई प्रस्तुत करना

उन्होंने आगे कहा, "प्रचार फिल्मों में क्या गलत है? हर फिल्म निर्माता का काम सच्चाई को प्रस्तुत करना है। भले ही किसी फिल्म की कहानी किसी काल्पनिक कथा पर आधारित हो, उसमें किसी न किसी रूप में कोई न कोई विचारधारा जरूर होगी।" इसस पहले, अनुपम खेर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारे भी फिल्म का बचाव कर चुके हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' एक जासूसी-थ्रिलर फ्रैंचाइजी है, जिसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारे भी हैं।

Advertisement