Loading...
मां श्रीदेवी के नक्शे-कदम पर चलीं जाह्नवी कपूर, 'नागिन' बनकर लूटी महफिल, तस्वीरें वायरल
मां श्रीदेवी के 'नागिन' लुक में दिखीं जाह्नवी कपूर

मां श्रीदेवी के नक्शे-कदम पर चलीं जाह्नवी कपूर, 'नागिन' बनकर लूटी महफिल, तस्वीरें वायरल

Oct 31, 2026
08:02 pm

क्या है खबर?

हैलोवीन के जश्न में बॉलीवुड सितारे डूबे हुए हैं, और इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को एक खास श्रद्धांजलि दी है। जाह्नवी ने साल 1986 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नगीना' से अपनी मां के कालजयी 'नागिन' लुक को रीक्रिएट किया है। सफेद पोशाक और सफेद लेंस में जाह्नवी को ये डरावना और खूबसूरत अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यादगार लुक

हैलोवीन पर मां के लुक में छाईं जाह्नवी 

जाह्नवी ने 'नगीना' से श्रीदेवी के लुक को रीक्रिएट करने के लिए बिल्कुल वैसी ही गुलाबी ड्रेस पहनी और वैसा ही मेकअप, गहने और हेयरस्टाइल अपनाया।

इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने दोस्त ओरी की मदद से फिल्म के पोस्टर, अमरीश पुरी वाले सीन और बैकस्टेज पलों को फिर से फिल्माया।

तस्वीरें साझा कर जाह्नवी ने लिखा कि हैलोवीन पर सिनेमा के सबसे यादगर दृश्यों में से एक को रीक्रिएट करना उनके लिए बेहद खास अनुभव था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए जाह्नवी कपूर की तस्वीरें और वीडियो

ADVERTISEMENT