LOADING...
'पेड्‌डी' से पहले इन फिल्मों में अभिनय का जादू चला चुकीं जाह्नवी कपूर, OTT पर देखें
जाह्नवी कपूर की OTT पर देखने लायक फिल्में

'पेड्‌डी' से पहले इन फिल्मों में अभिनय का जादू चला चुकीं जाह्नवी कपूर, OTT पर देखें

May 22, 2026
07:59 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्‌डी' 4 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर जाह्नवी कपूर शामिल हैं, जो दक्षिण सिनेमा में उनकी दूसरी फिल्म है। हाल ही में निर्माताओं ने ट्रेलर जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री का बिल्कुल अलग और दिहाती अंदाज देखा गया। खैर, 'पेड्‌डी' की रिलीज से पहले जाह्नवी की पिछली उन फिल्मों को OTT पर देखा जा सकता है, जिनमें वह अपनी अदाकारी की छाप छोड़ती हैं।

#1 

'देवरा'

जाह्नवी ने जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' से दक्षिण सिनेमा में कदम रखा था। 2024 में रिलीज हुई यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 6 की IMDb रेटिंग के साथ नेटफ्लिक्स पर कब्जा जमाए बैठी है। सैफ अली खान भी इसमें अहम किरदार में शामिल हैं और यह उनकी भी साउथ में पहली फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी को खुद से लगभग 14 साल बड़े एनटीआर के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। इसका सीक्वल भी चर्चा में है।

#2

'परम सुंदरी' 

अगस्त, 2025 में आई फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 85 करोड़ रुपये कमाए थे। कहानी के लिहाज से इसने दर्शकों पर खास छाप नहीं छोड़ी, लेकिन जाह्नवी के अभिनय ने पूरे देश की प्रशंसा लूटी। उन्होंने 'सुंदरी' नाम की दक्षिण भारतीय लड़की का किरदार निभाया है, और अपने इस किरदार में अभिनेत्री इस कदर ढल गईं कि दर्शक उनसे अपनी नजरें नहीं हटा सकें। मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं और फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Advertisement

#3 & #4

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और गुंजन सक्सेना: द कारिगल गर्ल ''

वरुण धवन के साथ 2025 में आई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जाह्नवी की एक और हिट फिल्म है। इसमें उन्होंने एक सीधी और सरल शिक्षिका का किरदार निभाया है, जो एक अप्रत्याशित मोड़ आने के बाद खुद को मॉर्डन ढर्रे में ढालती है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। वहीं 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में उन्होंने महिला पायलेट का किरदार निभाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म भारतीय वायुसेना अधिकारी गुंजन सक्सेना की सच्ची कहानी पर आधारित है।

Advertisement