Loading...
बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' ने पूरा किया एक हफ्ता, जानिए कहां तक पहुंची कमाई
ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट जानें

बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' ने पूरा किया एक हफ्ता, जानिए कहां तक पहुंची कमाई

Jul 31, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने 23 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। रिलीज का एक हफ्ता पूरा करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट का दौर आना शुरू हो चुका है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी इस राजनीतिक एक्शन-थ्रिलर को सबसे ज्यादा फायदा तमिल संस्करण से मिल रहा है, जबकि अन्य भाषाओं में कमाई सुस्त पड़ रही है। दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का कलेक्शन भी धीमा पड़ रहा है।

कलेक्शन

'जन नायकन' ने 150 करोड़ के क्लब में बनाई जगह

सैकनिल्क के मुताबिक, विजय की फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन (गुरुवार) 3.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इसने 7वें दिन 6.10 करोड़, 6वें दिन 8 करोड़ और 5वें दिन 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन दिन पर दिन कलेक्शन घटने लगा है। इसका कुल कलेक्शन 153.48 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि विश्व स्तर पर इसने 260.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, ममिता बैजू और प्रियामणि समेत कई कलाकार भी मौजूद हैं।

असर

'द ओडिसी' भी पड़ने लगी फीकी

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' की दैनिक कमाई भी घटने लगी है।

इसने 14वें दिन भारत में 2.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 135.25 कराेड़ रुपये हुआ है।

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे मैट डेमन के साथ टॉम हॉलैंड भी मौजूद हैं, जिनकी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को रिलीज हुई।

पहले दिन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म का असर 'द ओडिसी' और 'जन नायकन' के कलेक्शन पर साफतौर पर दिखा है।

ADVERTISEMENT