Loading...
'जन नायकन' के लिए कैसा रहा पहला कारोबारी दिन? 'द ओडिसी' की कमाई में गिरावट
विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने कितनी की कमाई?

'जन नायकन' के लिए कैसा रहा पहला कारोबारी दिन? 'द ओडिसी' की कमाई में गिरावट

Jul 28, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने वीकेंड पर शानदार कारोबार किया। अब इसकी कमाई की असली अग्निपरीक्षा शुरू हो चुकी है, क्योंकि फिल्म कारोबारी दिनों में लौट आई है। छुटि्टयों पर ताबड़तोड़ कारोबार करने के बाद ज्यादातर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट का दौर आने लगता है। दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसके कलेक्शन में गिरावट आने लगी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का ताजा कलेक्शन।

कमाई

'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के 5वें दिन (साेमवार को) 10.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।

चौथे दिन हुई कमाई 32 करोड़ रुपये को देखा जाए तो कलेक्शन में भारी गिरावट आई है, लेकिन दैनिक कमाई के लिहाज से आंकड़े ठीक-ठाक माने जा सकते हैं।

इसका कुल कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि विश्व स्तर पर इसने 233.24 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि भी शामिल हैं।

अन्य फिल्में

'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का ताजा हाल

'द ओडिसी' में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया और एनी हैथवे जैसे कलाकार शामिल हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में इसने रिलीज के 11वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए, जो 10वें दिन हुई कमाई 11.45 करोड़ के मुकाबले काफी नीचे आ गिरी है। फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कारोबार अब 123.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

वहीं अजय देवगन अभिनीत 'धमाल 4' ने 18वें दिन 1.76 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन 151.15 करोड़ रुपये हो गया है।

ADVERTISEMENT