'उड़ता तीर' से नया गाना हुआ जारी, देशभक्ति के रंग में डूबे दिखे आयुष्मान-सारा
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो आयुष्मान के पाकिस्तानी जासूस होने से लेकर उनके अंदर जगे भारत प्रेम की कहानी को दिखाती है। इसी कड़ी में निर्माताओं ने फिल्म में मौजूद गाना 'जय हिंदी' जारी कर दिया है। देशभक्ति और जुनून से लबरेज इसका संगीत और धुन सुनने वालों काे मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है।
गाना
सचिन-जिगर के संगीत से सजा 'जय हिंदी'
'जय हिंदी' गाने को सिद्धार्थ महादेवन, शिवम महादेवन और सुमंतो मुखर्जी ने मिलकर अपनी दमदार आवाज से सजाया है और इसका संगीत सचिन-जिगर ने मिलकर तैयार किया है।
गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। यह सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है, जहां इसे लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं।
फिल्म पर बात करें, तो 23 अक्टूबर को आ 'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 27 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Jab saare milke aawaaz lagaayen, goonj uthe JAI HIND! 🇮🇳
— Sony Music India (@sonymusicindia) October 28, 2026
JAI HIND – SONG OUT NOW. LINK IN BIO!
Watch #UdtaTeer in cinemas near you.
Book your tickets via the link in bio! 🎟️@ayushmannk #SaraAliKhan #KaranJohar @adarpoonawalla @apoorvamehta18 @guneetm @aachinjain pic.twitter.com/lxaVAhQImE