'ये प्रेम मोल लिया' से आयुष्मान-शरवरी का दूसरा गाना जारी, नवरात्रि से पहले दिया तोहफा
क्या है खबर?
सूरज बड़जात्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' इस साल सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदारों में हैं और दोनों की फ्रेश जोड़ी फैंस को भी पसंद आई है। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ये प्रेम मोल लिया' जारी किया था जिसे यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब एक और गाना 'जय अंबे बोल' रिलीज कर दिया गया है।
गाना
छा गए आयुष्मान-शरवरी
हिमेश रेशमिया की आवाज और संगीत से तैयार हुआ गाना 'जय अंबे बोल' मां दुर्गा को समर्पित भक्तिमय गाना है, जिसमें आयुष्मान और शरवरी को डांडिया गरबा करते हुए देखा जा सकता है।
नवरात्रि से पहले आया यह गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
फिल्म की बात करें, तो हमेशा की तरह राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'ये प्रेम मोल लिया' एक पारिवारिक-ड्रामा है, जो 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Raaton Ki Raat Aayi, Mannatein Bhi Saath Laayi..! ❤️
— Himesh Reshammiya Melodies (@HimeshMelodies) September 29, 2026
The wait is finally over! The ultimate Navratri Anthem of the year is officially YOURS!#JaiAmbeBol is OUT NOW! https://t.co/iOdgvIIW6v
A #HimeshReshammiya Musical
Directed by #SoorajBarjatya#YehPremMolLiya pic.twitter.com/D2XGkSbLfC