जैक्लीन फर्नांडिज का कान्स में तीसरा तहलका, राहुल मिश्रा के गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत
मनोरंजन
अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिज ने तीसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की और राहुल मिश्रा के एक ऐसे शानदार गाउन में दिखीं जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
जैक्लीन ने अपने लुक को मॉडर्न रखते हुए बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया और कम से कम एक्सेसरीज पहनीं, जिससे राहुल मिश्रा का बारीक और खूबसूरत डिजाइन ही सारी सुर्खियां बटोर सका।
जैक्लीन के गाउन में थी यह खास चीजें
जैक्लीन का गाउन संतुलन का बेहतरीन उदाहरण था। यह एक तरफ सुंदर बनावट का था, तो दूसरी तरफ बेहद लचीला और बहता हुआ भी था।
गाउन पर लहरों जैसी सजावट थी, जो जैक्लीन के हर कदम के साथ चमकता था। इसके डीप नेकलाइन ने एक बोल्ड अंदाज दिया।
इस लुक के साथ जैक्लीन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें एक सच्चा फैशन आइकन कहा जाता है।