LOADING...
जैकलीन फर्नांडिस अपने करियर में पहली बार करने जा रहीं ऐसी फिल्म, सिनेमाघरों में मचेगी तबाही
जैकलीन फर्नांडिस की नई फिल्म पर आया अपडेट

जैकलीन फर्नांडिस अपने करियर में पहली बार करने जा रहीं ऐसी फिल्म, सिनेमाघरों में मचेगी तबाही

Jun 17, 2026
07:57 pm

क्या है खबर?

हॉरर फिल्में दर्शकों को हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं, क्योंकि इनसे मिलने वाला रोमांच और डर लोगों को बेहद पसंद आता है। 'स्त्री' से लेकर 'भूत बंगला' तक दर्शकों ने हमेशा हॉरर जॉनर को भरपूर प्यार दिया है। ताजा खबरों की मानें तो अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी अब दर्शकों को डराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट को हरी झंडी दे दी है।

रिपोर्ट

जैकलीन को थी ऐसी ही फिल्म की तलाश

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया, "जैकलीन एक सही कहानी के साथ-साथ हॉरर फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए काफी उत्सुक थीं। उन्हें इस फिल्म की जो बात सबसे अच्छी लगी, वो था इसमें हॉरर के साथ-साथ भावनाओं और संगीत का बेहतरीन तालमेल होना। यही वजह है कि ये सिर्फ एक आम हॉरर फिल्म न होकर सिनेमाघरों के लिए एक पूरा मनोरंजन पैकेज साबित होगी।

कलाकार

जैकलीन के साथ दिखेंगे 2 हीरो

सूत्र ने आगे ये भी पक्का किया है कि इस बिना नाम वाली फिल्म में 2 मुख्य अभिनेता होंगे, जिन्हें जैकलीन के साथ फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म को ख्याति मदान की कंपनी 'नॉट्स आउट एंटरटेनमेंट' प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, फिल्म के बाकी कलाकारों और इसके निर्देशन से जुड़ी अन्य जानकारियों को अभी पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म के टीजर की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Advertisement

विवाद

सुकेश मामले के विवादों से दूर अब दर्शकों को डराएंगी जैकलीन

जैकलीन पिछले काफी समय से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर विवादों में बनी हुई हैं। इस कानूनी मामले की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों खबर थी कि इस मामले में पटियाला हाउस अदालत ने सुकेश और जैकलीन समेत 17 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। ऐसे में इस बड़े विवाद के बीच उनका एक बिल्कुल अलग फिल्म चुनना उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है।

Advertisement

करियर

इन सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं जैकलीन

जैकलीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से की थी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और रीतेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, उन्हें असली पहचान और बड़ी सफलता सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' (2014), अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 2', 'हाउसफुल 3' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों से मिली। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और लोकप्रिय कमर्शियल अभिनेत्रियों में होती है।

Advertisement