NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर लौटीं जैकलीन फर्नांडिज, शेयर की तस्वीरें
    अगली खबर
    फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर लौटीं जैकलीन फर्नांडिज, शेयर की तस्वीरें
    जैकलीन फर्नांडिज

    फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर लौटीं जैकलीन फर्नांडिज, शेयर की तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 10, 2021
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    जैकलीन फर्नांडिज काफी समय से फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा में हैं। अब सात महीने बाद फिर उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

    जैकलीन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी है। इससे पहले अयोध्या में फिल्म को शूट किया जा रहा था, जहां टीम के कई सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। लिहाजा फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।

    आइए जानते हैं जैकलीन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    पोस्ट

    जैकलीन ने साझा कीं अपनी दो तस्वीरें

    जैकलीन फर्नांडिज ने अपनी दो तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राम सेतु के सेट पर वापसी।' इसके साथ उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी बनाया।

    उनकी इस तस्वीर पर 'राम सेतु' में उनकी को-स्टार नुसरत भरूचा ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत', वहीं, प्रशंसक भी जैकलीन की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शूट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    जैकलीन फेस्टिव मूड से बाहर आ चुकी हैं और काम पर फोकस करने के लिए तैयार हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    जैकलीन का पोस्ट

    Back on set ♥️ #RamSetu pic.twitter.com/X1XyvQxsah

    — Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) November 9, 2021

    जानकारी

    फिल्म में अक्षय की टीम मेंबर बनी हैं जैकलीन

    अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राम सेतु' में भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाया जाएगा।

    इस फिल्म में अक्षय कुमार पुरातत्त्वविद् का किरदार निभाएंगे। फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी दिखाई जाएगी।

    इसमें अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। नुसरत इसमें उनकी पत्नी की भूमिका में होंगी और जैकलीन, अक्षय की टीम मेंबर होंगी, जो मिशन 'राम सेतु' में अक्षय की मदद करती हैं।

    ऐलान

    पिछले साल दिवाली पर हुई थी फिल्म की घोषणा

    इस फिल्म की घोषणा पिछले साल दीवाली के असवर पर हुई थी। अक्षय ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।

    इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु। आपको दीपाध्वली की शुभकामनाएं।'

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी जैकलीन

    जैकलीन जल्द ही फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं।

    वह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े दिखाई देंगी।

    इसके अलावा जैकलीन फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में भी वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। हॉलीवुड फिल्म 'वुमेन्स स्टोरीज' को लेकर भी जैकलीन चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन पर बनी फिल्म 'मेजर' अगले साल 11 फरवरी को रिलीज होगी प्रकाश राज
    सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    सोनी राजदान को मिला था 'गदर' का प्रस्ताव, जताया फिल्म ना कर पाने का अफसोस सोनी राज़दान
    क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का हुआ था ब्रेकअप? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई सेलिब्रिटी गॉसिप

    सोशल मीडिया

    मेटावर्स को इंटरनेट का भविष्य बता रही है फेसबुक, जानें कैसी होगी यह डिजिटल दुनिया फेसबुक
    मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई मनोरंजन
    डिलीट किए गए व्हाट्सऐप मेसेजेस पढ़ना चाहते हैं? आजमाएं यह आसान तरीका व्हाट्सऐप
    कभी भी जॉइन कर सकेंगे व्हाट्सऐप ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉल्स, मिला नया फीचर व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025