LOADING...
जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश
जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश

Jun 01, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेत्री सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दे दिया है। अदालत के इस फैसले से साफ हो गया है कि अभिनेत्री और सह-आरोपियों के खिलाफ इस हफ्ते कोर्ट में पेशी होने के बाद औपचारिक रूप से मुकदमा शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं पूरा मामला।

फैसला

अदालत ने अपने फैसले में पर्याप्त सबूत होने की बात कही

PTI के मुताबिक, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) प्रशांत शर्मा ने कहा, "प्रथम दृष्टया, रिकॉर्ड में पर्याप्त सामग्री मौजूद है, इसलिए सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर संदेह पैदा होता है।" जैकलीन समेत अन्य आरोपी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 के तहत अपराध के लिए अभियोजित किए जाने के पात्र हैं, जाे इसी अधिनियम की धारा के तहत दंडनीय है। अदालत ने आरोप तय करने और हस्ताक्षर के लिए सभी को 3 जून को पेश होने को कहा है।

मामला

जानिए क्या है मामला और जैकलीन इससे कैसे जुड़ीं

पूरा मामला चंद्रशेखर द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक नेटवर्क की जांच से जुड़ा है, जिसे सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने 2017 में और ED ने 2021 में गिरफ्तार किया था। आरोप लगा कि उसने एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी (अदिति सिंह) से करीब 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली। ED के अनुसार, सुकेश ने इसी ठगी के पैसे का इस्तेमाल करके जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे तोहफे दिए थे। इसी कारण जैकलीन का नाम मामले में शामिल हुआ है।

Advertisement