रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर गदगद हुए जैकी भगनानी-सरगुन मेहता, फैंस से की खास अपील
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे एक दिन पहले, 4 नवंबर को मुंबई में फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। प्रीमियर के बाद रकुल के पति जैकी भगनानी और रवि की पत्नी सरगुन मेहता ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
तारीफ
जैकी ने की फिल्म 'रामायण' की तारीफ
जब पैपराजी ने जैकी से फिल्म के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "शानदार, बेहतरीन फिल्म। मैंने अपनी जिंदगी में जितनी भी फिल्में देखी हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन है।"
जब पैपराजी ने कहा कि वह भी यह फिल्म देखेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "जरूर देखिए, आपको गर्व महसूस होगा।"
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय समीक्षकों और दर्शकों की ओर से इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां पोस्ट देखें
First reaction #RakulPreet husband #JackkyBhagnani
— 𓆩♛ 𝙍𝙤𝙘𝙠𝙞𝙣𝙜 𝘼𝙨𝙝𝙪 ♛𓆪 (@Dudey212530) November 4, 2026
Best Movie Ever
I Never watched in my life 😀😍😀
Wow superb 🔥
Guy's book your tickets 😀 🎟️ #Yash #Ramayana #Ranbir pic.twitter.com/ejWLXpFcqe
बात
जानिए 'रामायण' देखेकर क्या बोलीं सरगुन
इसके बाद जब पैपराजी ने रवि की पत्नी सरगुन से फिल्म के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "बहुत, बहुत, बहुत, बहुत अच्छी लगी। आपको अंदाजा भी नहीं है कि आप क्या अनुभव करने वाले हैं।"
आगे जब उनसे रवि की भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं बस इतना ही कहूंगी कि सभी ने बहुत शानदार काम किया है और यह एक बेहद शानदार फिल्म है।"
रिलीज
2 भागों में रिलीज होगी 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को 2 भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग 5 नवंबर को जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
इसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में दिखाई देंगे।
ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होंगी।