जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की डरावनी फिल्म 'खेती' का मोशन पोस्टर जारी
क्या है खबर?
जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में एक्शन, थ्रिलर, पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब वह भूतिया फिल्म के जिरए लोगों को डराने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उनका साथ शरद केलकर देंगे। फिल्म का शीर्षक 'खेती' रखा गया है, जिसका पहला मोशन पोस्टर भी सामने आ गया है। हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले हुआ है।
पोस्टर
पहली झलक में डराता है मोशन पोस्टर
पोस्टर में एक खेत को दर्शाया गया है, जिसके पीछे एक डरावने और रहस्यमयी व्यक्ति की झलक नजर आती है। बैकग्राउंड में एक डरावनी और रहस्यमयी ध्वनि शामिल है। फिल्म में हॉरर तत्वों के साथ-साथ पारिवारिक संबंध, विरासत और अनसुलझे रहस्यों से जुड़े विषय भी शामिल हैं। जैकी और शरद के अलावा फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज तारीख आना अभी बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का पोस्टर
JACKIE SHROFF - SHARAD KELKAR HEADLINE RURAL HORROR FILM 'KHETI' – FIRST LOOK UNVEILED... #JackieShroff, #SharadKelkar, and #NehaSargam come together for the upcoming rural horror film #Kheti.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2026
Written and directed by Haris Imtiyaz Khan, the film is produced by Sana Khan under… pic.twitter.com/fPb0bVyWuj